बिना इंटरनेट कनेक्‍शन के ऐसे करें UPI पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

स्‍मार्टफोन के साथ-साथ 40 करोड़ से ज्‍यादा फीचर फोन यूजर्स इस सिस्‍टम को इस्‍तेमाल करके डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट कनेक्‍शन के ऐसे करें UPI पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

इस सिस्‍टम को शुरू करने के साथ डिजिटल पेमेंट के लिए 24x7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।

ख़ास बातें
  • '123PAY' UPI पेमेंट सर्विस को हाल ही में लॉन्‍च किया गया है
  • यूजर के फोन में इंटरनेट कनेक्‍शन नहीं होने पर भी वह UPI पेमेंट कर सकता है
  • 'डिजीसाथी' नाम की एक हेल्‍पलाइन भी यूजर्स के लिए शुरू की गई है
विज्ञापन
खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से कई बार यूपीआई (UPI) पेमेंट में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए UPI सिस्टम ने इस मुश्किल को खत्‍म कर दिया है। '123PAY' नाम की इस UPI पेमेंट सर्विस की मदद से फीचर फोन्‍स से भी डिजिटल पेमेंट्स किए जा सकते हैं। यूजर के फोन में इंटरनेट कनेक्‍शन नहीं होने पर भी वह UPI पेमेंट कर सकता है। स्‍मार्टफोन के साथ-साथ 40 करोड़ से ज्‍यादा फीचर फोन यूजर्स इस सिस्‍टम को इस्‍तेमाल करके डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।  
 

एक फोन कॉल में हो जाता है पेमेंट  

  • अपने फोन से 08045163666 पर कॉल करें।
  • कॉल शुरू होने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए ‘1' दबाएं।
  • IVR निर्देशों का पालन करते हुए अपना बैंक सिलेक्‍ट करें।
  • एक बार फिर से अपने फोन नंबर का इस्‍तेमाल करके पेमेंट को जारी रखने के लिए ‘1' दबाएं।
  • अपना फोन नंबर एंटर करें। 
  • बताई गई ‘की' दबाकर अपने फोन नंबर को कन्‍फर्म करें।
  • अमाउंट टाइप करें, जो आप भेजना चाहते हैं। 
  • ट्रांजैक्‍शन को पूरा करने के लिए अपना UPI पिन टाइप करें। 

हमने आपको जो तरीका बताया है वह IVR (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर पर कॉल करके UPI पेमेंट करने का तरीका है। इसमें इंटरनेट कनेक्‍शन की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा तीन और तरह से ट्रांजैक्‍शन किया जा सकता है। आप फीचर फोन में ऐप की फंक्‍शनैलिटी से, मिस्ड कॉल के जरिए और प्रॉक्सिमिटी साउंड-बेस्‍ड पेमेंट्स के जरिए डिजिटल पेमेंट हो सकता है।   

इस सिस्‍टम का बड़ा फायदा यह है कि फीचर फोन यूजर्स भी अब अपने दोस्तों और परिवार को पेमेंट कर सकते हैं। बिलों का पेमेंट कर सकते हैं। अपनी गाड़‍ियों के फास्‍टैग को रिचार्ज कर सकते हैं। मोबाइल बिल्‍स भर सकते हैं। अकाउंट बैलेंस मालूम किया जा सकता है साथ ही UPI पिन को सेट और बदला जा सकता है। 

इस सिस्‍टम को शुरू करने के साथ डिजिटल पेमेंट के लिए 24x7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सेटअप किया है। 'डिजीसाथी' नाम की यह हेल्पलाइन वेबसाइट और चैटबॉट के जरिए यूजर्स के सवालों का जवाब देगी और उन्‍हें डिजिटल पेमेंट्स में मदद करेगी। 
 

क्‍या है UPI?

UPI एक प्‍लेटफॉर्म है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक असोसिएशन के साथ मिलकर डेवलप किया है। इसमें यूजर्स के पास एक यूनिक UPI ID होती है, जिसका इस्‍तेमाल करके पेमेंट किया जा सकता है और हासिल किया जा सकता है। 2016 में इसकी शुरुआत हुई थी। आज यह पेमेंट के टॉप ऑप्‍शंस में से एक बन गया है। UPI प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने फरवरी में 8.26 लाख करोड़ रुपये के 4.52 अरब ट्रांजैक्‍शन रजिस्‍टर किए थे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »