iPhone 17 Launch Keynotes: Apple का ‘Awe Dropping’ Event 2025 आज (9 सितंबर) रात 10:30 बजे IST से शुरू हुआ और कंपनी ने इस इवेंट में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के साथ-साथ Apple Watch Series 11, Watch SE 3, Watch Ultra 3 स्मार्टवॉच और Apple AirPods Pro 3 ईयरफोन्स को लॉन्च किया है।
iPhone SE 4 का लॉन्च 19 फरवरी को देखने को मिल सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि एपल फैमिली का अगला मेंबर 19 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। बहुत हद तक संभावना है कि यह iPhone SE (2025) मॉडल होगा जिसके कयास पिछले कई हफ्तों से लग रहे हैं। फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
iPhone SE के लॉन्च के बारे में लेटेस्ट लीक कहता है कि कंपनी इसे अगले हफ्ते रिलीज कर सकती है। एपल इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखेगी, बल्कि इन डिवाइसेज को सीधे कंपनी की वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। सेल फरवरी के अंत में शुरू हो सकती है। लेटेस्ट मॉडल iPhone 14 जैसा बताया जा रहा है। इसमें कंपनी के AI सॉफ्टवेयर Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिल सकता है।
iPhone SE मॉडल 2025 के मार्च-अप्रैल के आस-पास पेश किया जा सकता है। अब फोन से जुड़ी खबरें लीक करने वाले ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने पोस्ट किया है कि iOS 18.3 और iPadOS 18.3 के साथ iPhone SE 4 और iPad 11 अप्रैल में रिलीज किए जाएंगे। इन्हें iOS 18.4 के रिलीज से पहले रिवील किया जाएगा। iPhone SE 4 की शुरुआती कीमत $500 (लगभग 42,956 रुपये) हो सकती है।
iPhone 16 सीरीज लॉन्च के बाद iPhone SE 4 की चर्चा शुरू हो गई है। इसे iPhone SE 2025 भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने अपने फोन के लिए OLED डिस्प्ले को मंगवाना शुरू कर दिया है। 9to5Mac की रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है। लेटेस्ट A18 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 48MP बैक, 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
iPhone SE 4 लंबे समय से मार्केट में अफवाहों में बना हुआ है। अभी हम इसके बारे में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने दावा किया है कि Apple 2025 की शुरुआत में iPhone SE 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग किफायती iPhone मॉडल को नए iPad Air और एक्सेसरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
नया iPhone SE मॉडल 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह iPhone 14 पर बेस्ड बताया जा रहा है। इस फोन में होम बटन हटाकर Face ID फीचर जोड़ा जा सकता है। इसका कोडनेम V59 बताया गया है। नए साल में कंपनी Mac मिनी भी नए अपग्रेड्स के साथ पेश कर सकती है। नए प्रोडक्ट्स में MacBook Air, Mac Studio, और Mac Pro भी शामिल हो सकते हैं।