Ip69k Phone

Ip69k Phone - ख़बरें

  • Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
    Redmi Note 17 Pro सीरीज का लॉन्च भारत में कल होने जा रहा है। सीरीज की सेल Amazon पर होगी जिसके लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 10,000mAh की होगी। True Color AMOLED डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है। 12 Bit कलर डेप्थ का सपोर्ट फोन में होगा।
  • 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
    Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन के चिपसेट और मजबूती से जुड़े फीचर्स की जानकारी दी है। Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh की Battery मिलेगी। वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ 10,000mAh की बड़ी Battery दी जाएगी। दोनों फोन को IP69K सुरक्षा और Corning Gorilla Glass मिलेगा। Pro Max का Secret Sunshine रंग रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है।
  • Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
    Oppo A7 Pro मार्केट में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। खासतौर पर फोन के फीचर्स में इसकी लम्बी बैटरी और इसकी मजबूती की चर्चा है। घरेलू मार्केट में फोन की एंट्री सबसे पहले होगी। चीन में इसके लॉन्च की तैयारी शुरू हो चुकी है।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
    Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 7540mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.59 इंच का 1.5K Fluid Display, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi Turbo 5 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
  • Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
    Oppo ने भारत में F33 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। इसे Flipkart और Oppo स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
    Realme C100 4G को वियतनाम में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.8-इंच 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन लंबे बैटरी बैकअप के लिए डिजाइन किया गया है और एक बार चार्ज में कई घंटों तक चल सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है और इसमें बेसिक कैमरा और परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं।
  • 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Oppo F33 और Oppo F33 Pro के भारत में जल्द लॉन्च होने की खबर है। लीक्स के मुताबिक, Oppo F33 Pro को 14 अप्रैल को पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek 6360 Max चिपसेट, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, IP69K रेटिंग और नए डिजाइन के साथ यह पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के तौर पर आ सकता है।
  • एक बार चार्ज करो और महीने भर भूल जाओ! आ रहा है 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
    Energizer P30K Apex नाम का नया रग्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन हल्के इस्तेमाल में करीब एक महीने तक चल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 6.95 इंच डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की जानकारी है। फोन में 66W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Turbo 6 सीरीज हुई लॉन्च: जानें 9000mAh बैटरी, 16GB तक रैम वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत
    OnePlus ने अपनी नई Turbo 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स को बड़े डिस्प्ले, बेहद बड़ी 9,000mAh बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया गया है। Turbo 6 सीरीज में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-एंड वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। OnePlus Turbo 6 की चीन में शुरुआती कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,099 (लगभग 27,000 रुपये) रखी गई है। OnePlus Turbo 6V की कीमत CNY 1,699 (करीब 21,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 8GB + 256GB स्टोरेज मिलता है।
  • HMD लाई 'लोहे सा मजबूत' फोन, दस्ताने पहन भी चलेगी टच स्क्रीन, 10 दिन की बैटरी! जानें डिटेल
    HMD ने नया फीचर फोन HMD Terra M मार्केट में उतारा है जो कठोर परिस्थितियों में भी चलता रह सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कम्युनिकेशन प्रदान कर सकता है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और 2.8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें पुश टू टॉक इमरजेंसी फीचर है। फोन MIL-STD-810H जैसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। यह IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है।
  • 6GB रैम, 20MP नाइट विजन कैमरा के साथ सस्ता, 'टफ' फोन Ulefone Armor X32 लॉन्च, जानें कीमत
    Ulefone Armor X32 रग्ड फोन को मार्केट में पेश किया गया है जो ब्रांड का लेटेस्ट फोन है। इस फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं, और वो भी बजट में! Ulefone Armor X32 मजबूती के लिए IP68 और IP69K रेटिंग से लैस होकर आता है। बॉडी को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें 48MP का मेन कैमरा है और Night Vision कैमरा भी है। कीमत लगभग 11,000 रुपये है।
  • 32GB रैम, 100MP AI कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ DOOGEE S200 Plus लॉन्च, रियर में भी AMOLED डिस्प्ले! जानें कीमत
    रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी DOOGEE की ओर से लेटेस्ट DOOGEE S200 Plus फोन लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें रियर में भी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें IP68, IP69K, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन में 6.72 इंच का मेन डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। 10,100mAh की बैटरी है। फोन में 100MP AI मेन कैमरा है।
  • 11000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 24GB तक रैम के साथ Oukitel WP35 रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत
    डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 6nm प्रोसेसिंग पर बना 5G MediaTek Dimensity चिपसेट है।
  • Ulefone के इस रगेड फोन में है 15,600mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
    Armor 26 Ultra रगेड फोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68/IP69K सर्टिफाइड है और यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड के साथ भी आता है, जिसका मतलब है कि यह शॉक और ड्रॉप्स का सामना कर सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »