8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू

Honor Play 11 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 8300mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और IP69K रेटिंग दी गई है।

8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू

Photo Credit: Honor

Honor Play 11 में 8300mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है

ख़ास बातें
  • Honor Play 11 में 8300mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है
  • फोन में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले है
  • IP69K रेटिंग के साथ फोन को 2.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन मिला है
विज्ञापन

Honor ने चीन में अपनी Play सीरीज का नया स्मार्टफोन Honor Play 11 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8,300mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और IP69K तक की रेटिंग के साथ आया है। इसमें 6.872 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा और Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 मिलता है। इसके अलावा Honor Play 11 में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया गया है, जिससे एक क्लिक में पॉप-अप विंडो हटाने समेत कई AI फीचर्स एक्सेस किए जा सकते हैं।

Honor Play 11 की चीन में शुरुआती कीमत 1,399 युआन (करीब 20,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 1,449 युआन (करीब 20,600 रुपये) है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,749 युआन (करीब 25,000 रुपये) में आता है। फोन को Desert Gold, Mist Purple, Meteor Silver और Phantom Black कलर में पेश किया गया है। Honor ने अभी इसके इंटरनेशनल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Honor Play 11 में 6.872 इंच का TFT LCD पैनल दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस HBM मोड में 1,020 निट्स तक जाती है। इसमें DC Dimming और Eye Comfort Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसमें नेचुरल लाइट जैसा डिस्प्ले मोड भी दिया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB और 8GB RAM के साथ पेश किया गया है, जबकि स्टोरेज 128GB और 256GB के ऑप्शन में मिलती है। 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor Play 11 Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 पर चलता है। फोन में साइड में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया गया है। इसे दबाने पर पॉप-अप विंडो को एक टैप में हटाया जा सकता है। इसके अलावा Honor Any Door, रिमोट असिस्टेंस और AI फेस-स्वैप डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी इस बटन से एक्सेस किए जा सकते हैं।

Honor Play 11 में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 8,300mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसकी रेटेड कैपेसिटी 7,900mAh है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।

फोन की बॉडी को ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Honor Play 11 को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देता है। Honor के मुताबिक, फोन को SGS Gold Label पांच-स्टार ड्रॉप और कंप्रेशन रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी की लैब टेस्टिंग में यह 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा के लिए टेस्ट किया गया है। हालांकि, Honor ने खुद भी साफ किया है कि फोन प्रोफेशनल वाटरप्रूफ डिवाइस नहीं है और समय के साथ वॉटर रेजिस्टेंस प्रभावित हो सकती है।

Honor Play 11 में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें हाई-वॉल्यूम मोड मिलता है, जिसके जरिए कंपनी के मुताबिक आउटपुट सामान्य मोड की तुलना में 400 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल Nano-SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 4.2, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Honor Play 11 का वजन 216.5 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.30mm है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »