IND vs SA 2022 T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच आज कहां, कैसे देखें लाइव?

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखा जा सकता है।

IND vs SA 2022 T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच आज कहां, कैसे देखें लाइव?

मैच तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

ख़ास बातें
  • आप इस मैच को घर बैठे टीवी और इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।
  • टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा।
  • इसका लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच आज पहला टी20 मैच होने जा रहा है। सीरीज में तीन मैच होंगे। पहला मुकाबला तिरुअनंतपुरम में खेला जाना है। भारतीय टीम का मनोबल काफी मजबूत है क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में हाल ही में जीत हासिल की है। लेकिन साउथ अफ्रीका टीम भी मजबूत टीम मानी जाती है। ऐसे में मुकाबला कड़ी टक्कर वाला साबित होगा। 

साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा कर रहे हैं। टेम्बा की कोशिश होगी कि पहले मैच में जीत हासिल कर सामने वाली टीम पर दबाव बनाया जाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम जून में भी भारत दौरा कर चुकी है। सीरीज में पांच टी20 मैच खेले गए थे। पिछली सीरीज ड्रॉ रही थी कि क्योंकि पांचवा मैच बारिश के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। सीरीज में दोनों टीमों ने 2-2 से बराबरी की थी। 

अब दोनों टीमें फिर से आमने सामने हैं। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले हो जाएगा। आज का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में सीरीज जीती है, इसलिए टीम काफी जोश में है। दोनों टीमों का मनोबल सातवें आसमान पर है इसलिए आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। 

आप इस मैच को घर बैठे टीवी और इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स पर भी आप इस मैच को अपने मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप आदि पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। साथ ही टीम की संभावित प्लेइंग 11 पर भी एक नजर डाल लें-

भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11 
टेम्बा बावुमा (कैप्टन), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, रिले रोसौव, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी
 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SA 1st T20 मैच आज शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैच को कहां देखें लाइव?

IND vs SA T20 मैच को आप अपने टीवी सेट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »