IND vs SA Live: भारत-साउथ अफ्रीका T20 मैच लाइव आज यहां देखें फ्री!

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA Live: भारत-साउथ अफ्रीका T20 मैच लाइव आज यहां देखें फ्री!

Photo Credit: BCCI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

ख़ास बातें
  • भारतीय टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव कर रहे हैं।
  • टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया है।
  • T20 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
IND vs SA Live: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौर पर है और यहां पर विभिन्न तरह के मैच खेले जाएंगे। सबसे पहले तीन मैचों की T20 सीरीज होगी। जिसका पहला मैच आज, रविवार 10 दिसंबर को होने जा रहा है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। फिर टीमें टेस्ट सीरीज भी खेलेंगीं। टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया है, और बड़े अंतर से हराया है। लेकिन आज का मैच घरेलू मैदान में नहीं होगा, टीम को दक्षिण अफ्रीका में तेज और उछाल भरी पिच का सामना करना होगा। 

भारतीय टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली सीरीज जैसा जलवा क्या टीम दक्षिण अफ्रीका के सामने भी दिखा पाती है या नहीं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs SA Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच आज रविवार, 10 दिसंबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs SA Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs SA Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच सायं को 7.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00 PM पर होगा। 
 

IND vs SA Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल हैं।
 

IND vs SA Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »