• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs SA ODI: फ्री में कैसे लाइव स्ट्रीम देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच

IND vs SA ODI: फ्री में कैसे लाइव स्ट्रीम देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीनों वनडे मैच Disney+ Hotstar पर लाइव-स्ट्रीम किए जा रहे हैं। आप सब्सक्रिप्शन के बिना देख सकते हैं, लेकिन फ्री अकाउंट आपको सिर्फ 5 मिनट का लाइव क्रिकेट कंटेंट देखने देगा।

IND vs SA ODI: फ्री में कैसे लाइव स्ट्रीम देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच

Photo Credit: BCCI

ख़ास बातें
  • भारत vs साउथ अफ्रीका के मैच Disney+ Hotstar पर लाइव-स्ट्रीम हो रहे हैं।
  • India vs South Africa) के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है।
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीत कर 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 1-0 से लीड बना ली है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) की तैयारी करेगी।

IND vs SA 2nd ODI भारत में कब देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका का दूसरा मैच:
भारत बनाम  साउथ अफ्रीका वनडे इंटरनेशनल मैच रविवार, 9 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में है।

IND vs SA दूसरा ODI: लाइव स्ट्रीम कैसे देखें:
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीनों वनडे मैच Disney+ Hotstar पर लाइव-स्ट्रीम किए जा रहे हैं। आप सब्सक्रिप्शन के बिना देख सकते हैं, लेकिन फ्री अकाउंट आपको सिर्फ 5 मिनट का लाइव क्रिकेट कंटेंट देखने देगा।

Disney+ Hotstar सुपर सब्सक्रिप्शन में यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी डिवाइस पर कंटेंट देख सकते हैं। इसकी शुरुआत 899 रुपये प्रति वर्ष से होती है। Disney+ Hotstar सुपर फुल-एचडी 1080p रेजॉल्यूशन और एक बार में दो डिवाइस के साथ एड सपोर्टिड कंटेंट प्रदान करता है। अगर आप सिर्फ मोबाइल डिवाइस पर देखते हैं तो आप Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। 499 रुपये की कीमत पर साल भर के लिए यह प्लान फुल-एचडी 1080p रेजॉल्यूशन पर कंटेंट प्रदान करता है, लेकिन एक बार में सिर्फ एक स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है। टीवी पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जाएगा, जिसमें स्टार Star Sports 1 और Star Sports Select HD चैनल शामिल हैं।

IND vs SA 2nd ODI प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 में: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, शुभमन गिल, शाहबाज अहमद, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में टेम्बा बावुमा कप्तान के तौर पर, क्विंटन डी कॉक,हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, रीज़ा हेंड्रिक्स, जेनमैन मालन, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, एंडिले फेहलुकवेओ, तबरेज़ शम्सी, केशव महाराज, वेन पार्नेल और लुंगिसानी एनगिडी शामिल हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा ODI कब होगा:
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वाले मैचों के जैसे मैच IST दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »