भारत सरकार अब हाइड्रोजन को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों की ओर बढ़ने पर फोकस कर रही है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही पटरी पर हो सकती है। सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और कथित तौर पर भारतीय रेलवे ने इसके लिए तीसरे पक्ष के सेफ्टी ऑडिट के लिए जर्मनी की TUV-SUD को नियुक्त किया है।
टेस्ट रन से पहले, हाइड्रोजन पावर सिस्टम को स्थायित्व, अत्यधिक तापमान (-25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक) में प्रदर्शन, वाइब्रेशन रजिस्टेंस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपेटिबिलिटी और फायर सेफ्टी के लिए टेस्ट से गुजरना पड़ा था।
चीन की हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की क्षमता कथित तौर पर 1,502 यात्रियों की है और यह ऑटोमैटिक वेक अप, स्टार्ट/स्टॉप और डिपो में वापसी की लेटेस्ट सुविधाओं के साथ आती है। इसमें इंटेलिजेंट मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।