• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Swiggy भारत में ड्रोन से करेगी डिलीवरी, इन शहरों में शुरू होगा ट्रायल

Swiggy भारत में ड्रोन से करेगी डिलीवरी, इन शहरों में शुरू होगा ट्रायल

स्विगी (Swiggy) ने ड्रोन के जरिए दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे शहरों में किराना का सामान पहुंचाने के लिए गरुड़ एयरोस्पेस के साथ साझेदारी की है।

Swiggy भारत में ड्रोन से करेगी डिलीवरी, इन शहरों में शुरू होगा ट्रायल

स्विगी ने पिछले साल Swiggy One नाम से एक अपग्रेडेड मेंबरशिप प्रोग्राम भी शुरू किया था।

ख़ास बातें
  • दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में यह ट्रायल किया जाएगा
  • डिलीवरी पार्टनर ‘कॉमन पॉइंट’ से ऑर्डर लेकर उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाएगा
  • गरुड़ एयरोस्पेस के साथ पार्टनरशिप की गई है
विज्ञापन
बहुत जल्‍द आपके घर तक किराना का सामान ड्रोन के जरिए पहुंचेगा। स्विगी (Swiggy) ने ड्रोन के जरिए  दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे शहरों में किराना का सामान पहुंचाने के लिए गरुड़ एयरोस्पेस के साथ साझेदारी की है। फ‍िलहाल इन शहरों में ट्रायल रन करने की तैयारी है। इस पायलट प्रोजेक्ट के जरिए स्विगी की ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस इंस्टामार्ट (Instamart) में ड्रोन के इस्तेमाल की जरूरत का आकलन किया जा सकेगा।

एक ब्लॉग पोस्ट में स्विगी ने कहा है कि डिलीवरी पार्टनर ‘कॉमन पॉइंट' से ऑर्डर लेगा और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाएगा।न्‍यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, गरुड़ एयरोस्पेस ने कहा है कि स्विगी ने इसके लिए उससे रिक्‍वेस्‍ट की थी। एक प्रपोजल भेजा गया था। गरुड़ एयरोस्पेस के फाउंडर CEO अग्निश्वर जयप्रकाश ने इस पार्टनरशिप को ‘ड्रोन से डिलीवरी में एक नए युग की सुबह' कहा है। उनके मुताबिक, शहरों की भीड़भाड़ में स्विगी जैसे स्टार्टअप समझ गए हैं कि एडवांस्‍ड गरुड़ एयरोस्पेस ड्रोन डिलिवरी पहुंचाने में कैसे भूमिका निभा सकते हैं। 

गरुड़ एयरोस्पेस काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। गुड़गांव और चेन्नई में इसकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैसिलिटीज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा चुका है। कंपनी के अनुसार, 250 मिलियन डॉलर (लगभग 1,910 करोड़ रुपये) की वैल्‍यू के साथ गरुड़ एयरोस्पेस देश की सबसे वैल्‍यूएबल ड्रोन स्टार्टअप है। कंपनी की योजना साल 2024 तक 1,00,000 स्वदेशी ड्रोन बनाने की है। यह पूरी तरह से इंडिया में तैयार होंगे। 

बात करें स्विगी की, तो इस फूड डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर पिछले साल Swiggy One नाम से एक अपग्रेडेड मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया था। यह सब्सक्रिप्शन प्लान मेंबर्स को फूड, ग्रोसरी आदि कई चीजों के लिए सभी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म की सर्विसेज में मुफ्त डिलीवरी, डिस्काउंट और कई तरह के बेनिफिट देता है। 

नए Swiggy One मेंबरशिप प्लान की कीमत पहले तीन महीनों के लिए 299 रुपये और पूरे वर्ष के लिए 899 रुपये है। इसका मतलब है कि एक मेंबर एनुअल प्लान के तहत महीने में केवल 75 रुपये खर्च करेगा और उसे कई तरह के फायदे मिलेंगे। Swiggy One सब्सक्रिप्शन 70 हजार से अधिक पॉपुलर रेस्तरां से अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी के साथ-साथ 99 रुपये से ऊपर के सभी ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री इंस्टामार्ट डिलीवरी देता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Swiggy, drone, Garuda Aerospace, Trail Run, delhi NCR, begaluru
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »