अमेरिका में कस्टमर अब ग्रोसरी स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं Dogecoin

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए कस्टमर को अपने Coinme अकाउंट को वेरिफाई करवाना होगा

अमेरिका में कस्टमर अब ग्रोसरी स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं Dogecoin

Bitcoin के बाद Dogecoin, Chainlink, Litecoin, Lumens और Polygon भी सर्विस में शामिल

ख़ास बातें
  • Coinstar की Coinme क्रिप्टो एक्सचेंज के साथ है भागीदारी
  • कस्टमर को अपने Coinme अकाउंट को वेरिफाई करवाना होगा
  • Coinstar मशीन पर कैश के बदले मिलेगा क्रिप्टो वाउचर
विज्ञापन
अमेरिका में ग्रोसरी स्टोर्स में अब कस्टमर Dogecoin भी खरीद सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा Bitcoin के लिए ही उपलब्ध थी लेकिन अब इसमें कई और क्रिप्टोकरेंसीज को जोड़ दिया गया है जिनमें से Dogecoin भी एक है। यह सुविधा Coinstar के बड़े हरे रंग किओस्क में उपलब्ध करवाई गई है जहां पर कस्टमर पैसे के बदले में डॉजकॉइन समेत कई और क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल टोकन खरीद सकते हैं। 

कंपनी ने इसकी शुरुआत 4 साल पहले की थी। जिसके लिए Coinstar ने Coinme क्रिप्टो एक्सचेंज के साथ भागीदारी की थी। Fortune की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सुविधा के तहत खरीदार ग्रोसरी स्टोर्स पर अपने कैश को क्रिप्टोकरेंसी में बदल सकते हैं या फिर कैश के बदले क्रिप्टो को ट्रेड भी कर सकते हैं। इसमें Ethereum, Dogecoin, Chainlink, Litecoin, Lumens और Polygon जैसे टोकनों को भी शामिल किया गया है। 

खरीदारों को इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए अपना Coinme अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद वो Coinstar मशीन पर कैश के बदले एक क्रिप्टो वाउचर पा सकेंगे। इसके लिए मशीन 4% की फीस चार्ज करती है। हालांकि, यह क्रिप्टोकरेंसी खरीदने का एक महंगा तरीका बन जाता है। कैश के बदले जिस कीमत का टोकन मिलेगा वह भी मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा क्योंकि बिटकॉइन जैसे अन्य पॉपुलर डिजिटल कॉइन्स की कीमत काफी अस्थिर है और यह घटती-बढ़ती रहती है। 

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए कस्टमर को अपने Coinme अकाउंट को वेरिफाई करवाना होगा। इसके लिए यूजर अपना ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं या अन्य कोई दस्तावेज पेश कर सकते हैं। प्रोग्राम के तहत Walmart ने अक्टूबर में 200 Coinstar मशीन अपने स्टोर्स में चुपके से लगा दी थीं। अमेरिका में विभिन्न स्टोर्स में Coinstar की 9 हजार से भी ज्यादा मशीनें लगी हैं जिनमें Coinme क्रिप्टो एक्सचेंज की भी भागीदारी है। Coinstar के सीईओ जिम गेहरिटी ने कहा कि कस्टमर्स बिटकॉइन के अलावा और भी कॉइन्स को इस सुविधा में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  2. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  3. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  4. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  5. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  6. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  7. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  8. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  9. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »