Google Wearable

Google Wearable - ख़बरें

  • boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
    boAt ने भारतीय बाजार में अपना नया Nirvana Eutopia 2 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च किया है। इसकी लॉन्च कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह हेडफोन 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation, Dual Drivers, Hi-Res Audio और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है, जबकि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, AI ENx कॉलिंग टेक्नोलॉजी, Memory Foam ईयर कुशन्स और boAt Hearables App के जरिए कस्टमाइजेशन का भी सपोर्ट मिलता है।
  • भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
    Google का नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। Amazon India पर इसकी लिस्टिंग लाइव होने के बाद इसकी भारत में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। Fitbit Air इस साल अमेरिका में लॉन्च हुआ था और इसमें स्क्रीन की जगह AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग पर ज्यादा फोकस किया गया है। डिवाइस में Gemini AI, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, AFib अलर्ट, स्लीप ट्रैकिंग और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
    Skullcandy ने भारत में अपने नए Method 360 ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इनकी MRP 16,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी, Hybrid Active Noise Cancellation, 40 घंटे तक की बैटरी, Bluetooth 5.3, Google Fast Pair, Multipoint Pairing और IPX4 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। यह डिवाइस Skull-iQ ऐप सपोर्ट के साथ आता है।
  • Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
    Pixel Watch यूजर्स को अब नया ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 7 अपनी स्मार्टवॉच के लिए मिलना शुरू हो गया है। यह नया OS वर्जन पहली जेनरेशन में नहीं मिलेगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Watch 2, Pixel Watch 3, और Pixel Watch 4 को संगत बताया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने नए ओएस के माध्यम से न सिर्फ नए फीचर्स जोड़े हैं, बल्कि बैटरी लाइफ को बढ़ाने का दावा भी इसके साथ किया गया है।
  • Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
    Samsung और Google के आईवियर पार्टनर्स के साथ मिलकर तैयार किए गए इंटेलिजेंट आईवियर एडवांस एआई फीचर्स के साथ कंफर्ट और स्टाइल को लेकर आते हैं। सैमसंग की हार्डवेयर इंजीनियरिंग और गूगल की AI टेक्नोलॉजी को प्रीमियम आईवियर डिजाइन के साथ इंटीग्रेट किया गया है। हर आईवियर ब्रांड डिवाइस के लिए एक यूनिक डिजाइन प्रदान करता है। फैशन आईवियर कंपनी जेंटल मॉन्स्टर काफी यूनिक और एस्थेटिक स्टाइल पेश प्रस्तुत है, वहीं वारबी पार्कर रिफाइन और टाइमलेस डिजाइन लेकर आता है।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
    Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। यह डिवाइस 28 फरवरी 2026 को MWC इवेंट में पेश किया जाएगा। Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम है और इसमें CR2032 बैटरी दी गई है, जो करीब एक साल तक चल सकती है। यह Apple Find My और Google Find Hub नेटवर्क सपोर्ट करता है। लीक के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है। कंपनी इसे बजट ट्रैकिंग डिवाइस के तौर पर पेश कर सकती है।
  • Sony LinkBuds Clip लॉन्च, दमदार ऑडियो फीचर्स के साथ लंबे समय तक चलेगी बैटरी
    Sony LinkBuds Clip आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। Sony LinkBuds Clip की कीमत USD 229.99 (लगभग 21,080 रुपये) है। ईयरबड्स बिक्री के लिए सोनी की आधिकारिक साइट, अमेजन, बेस्ट बाय और अधिकृत डीलर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। ईयरबड्स ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और लैवेंडर कलर में उपलब्ध है। LinkBuds Clip में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!
    Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप, 55dB तक Active Noise Cancellation और Hi-Res Audio के साथ LHDC 5.0 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स ANC ऑफ होने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। Realme Buds Air 8 में 3D Spatial Audio, AI Live Translator और Google Gemini पर बेस्ड AI Voice Assistant 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये है।
  • Google ने तीन महीने बाद भारत में शुरू की Pixel Watch 4 की सेल; Samsung, OnePlus को देगी सीधी टक्कर!
    Google Pixel Watch 4 आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे अगस्त महीने में Made by Google इवेंट में पेश किया था। अभी तक स्मार्टवॉच ग्लोबल मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध थी, लेकिन करीब तीन महीने बाद Google ने इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। Google Pixel Watch 4 के 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है। वहीं, 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है। भारत में इसे LTE वर्जन में लॉन्च नहीं किया गया है और न ही भविष्य में इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर की गई है।
  • Pixel मोबाइल पर कनेक्ट होंगे 1 साथ 2 हेडफोन
    Google ने Pixel 8 और नए मॉडल्स के लिए Auracast सपोर्ट पेश किया है। अब यूजर्स एक साथ कई हेडफोन्स कनेक्ट कर म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। Google ने फिलहाल कुछ Sony हेडफोन्स और ईयरबड्स के लिए सपोर्ट कन्फर्म किया है, जैसे WF-1000XM5, WH-1000XM6, InZone Buds और LinkBuds सीरीज। साथ ही, कुछ हियरिंग एड्स और Xiaomi व Samsung के Auracast-सपोर्टेड डिवाइस भी कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके साथ ही Pixel Buds Pro 2 को भी Adaptive Audio और Loud Noise Protection जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।
  • Google Pixel Watch 4 धांसू हेल्थ फीचर्स और Gemini के साथ हुई लॉन्च, जानें सबकुछ
    Google Pixel Watch 4 आज Made by Google इवेंट में Pixel 10 सीरीज के साथ लॉन्च हो गई है। गूगल की यह स्मार्टवॉच 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड के साथ आती है। पिक्सल वॉच 4 का 41mm वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक चल सकता है। वहीं 45mm वेरिएंट 45 घंटे तक चल सकता है। स्मार्टवॉच मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव UI पर चलती है। पल्स लॉस डिटेक्शन फीचर यूजर्स की पल्स को चेक करता है।
  • Samsung Galaxy Buds 3 FE हुए लॉन्च: AI-बेस्ड फीचर्स, 30 घंटे का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
    Samsung ने अपने Galaxy Buds 3 FE को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। नए ईयरबड्स में स्टेम डिज़ाइन, ANC सपोर्ट और AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें Crystal Clear Call टेक्नोलॉजी, Auto Switch और Google Gemini असिस्टेंट जैसी क्षमताएं जोड़ी हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC ऑफ होने पर यह 8.5 घंटे और केस के साथ 30 घंटे तक चलता है। ANC ऑन करने पर बैटरी बैकअप 6 घंटे और केस के साथ 24 घंटे तक रहेगा। इसकी कीमत $149.99 (लगभग 13,000 रुपये) है और बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी।
  • Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी
    इन ईयरफोन्स का साइज 173.85 x 78 x 189.25 mm और भार लगभग 329 ग्राम का हो सकता है। Nothing Headphone (1) का चार्जिंग केस 220 x 220 x 52 mm और भार लगभग 264 ग्राम का हो सकता है। इसमें एडैप्टिव बास एनहांसमेंट, स्पैटिअल ऑडियो और 8-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स हो सकते हैं। वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे।
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 में 36 घंटे तक चलेगी बैटरी, Bluetooth 5.4 के लिए सपोर्ट
    इन ईयरफोन्स को 19 जून को लॉन्च किया जाएगा। इन नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स में Bullets Wireless Z2 के समान 12.4 mm ड्राइवर्स दिए जाएंगे। इनमें 10 मीटर की रेंज के साथ Bluetooth 5.4 होगा। इन ईयरफोन्स में Google Fast Pair के साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट होगा। इनमें मैग्नेटिक कंट्रोल, मल्टीपल प्रेस फंक्शंस के साथ एक बटन और इन-लाइन रिमोट होगा।

Google Wearable - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »