Global Pricing

Global Pricing - ख़बरें

  • Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
    Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। फोन को कंपनी ने अगस्त में घरेलू मार्केट में पेश किया था। अब ग्लोबल वेरिएंट थाईलैंड, मलेशिया और ऑस्ट्रिया जैसे मार्केट्स में रिलीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। इसके साथ में धांसू 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें Snapdragon 4 Gen चिपसेट लगा है।
  • iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
    Apple iPhone 18 Pro की कीमत अलग-अलग देशों में काफी अलग है। 256GB मॉडल को आधार मानें तो अमेरिका में इसकी कीमत $1,199 यानी करीब ₹1.14 लाख बैठती है, जबकि भारत में यही मॉडल ₹1,64,900 का है। हॉन्ग-कॉन्ग में इसकी कीमत करीब ₹1.27 लाख, UAE में ₹1.32 लाख, जापान में ₹1.36 लाख और सिंगापुर में करीब ₹1.43 लाख पड़ती है। यानी मौजूदा करेंसी रेट के हिसाब से अमेरिका सबसे सस्ता बाजार है। इसके बाद हॉन्ग-कॉन्ग, दुबई, जापान और सिंगापुर का नंबर आता है। हालांकि अमेरिका में Sales Tax अलग से लग सकता है।
  • Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.68 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है। फोन Kirin 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
    Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है। कंपनी ने ग्लोबल mi.com पर स्मार्टवॉच को लिस्ट भी कर दिया है। ग्लोबल वेरिएंट में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। स्मार्टवॉच में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन देखने को मिलेगा जो कि मात्र 9.9mm बताया गया है। IP68 रेटिंग लैस होकर आने वाला है Watch 6 Active ग्लोबल वेरिएंट, जिसके साथ में कंपनी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी देने वाली है।
  • 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
    Cuktech ने 100W पावर के साथ नया पावरबैंक 25 Power Bank SE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पावरबैंक 90Wh की बैटरी से लैस है जिसे ब्रांड ने पिछले साल चीनी मार्केट में उतारा था। 25 Power Bank SE में कंपनी ने डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है। डिवाइस चार्जिंग के लिए पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं।
  • HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
    HMD अपना नया फोन HMD Touch AI अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह एक कॉम्पेक्ट साइज का टच फोन है जो एक फीचर फोन भी है। यह दिखने में Nokia Lumia से प्रेरित लगता है। फोन में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले आता है।
  • Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
    HMD Global की ओर से नया Nokia फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत फोन है जिसे रग्ड फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Nokia 123 Shield अपने नाम के माध्यम से ही अपना परिचय करवाता है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च करने का दावा किया गया है। इसमें कंपनी ने 19 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
  • Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
    Infinix Hot 70 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का बजट फोन है जिसमें 144Hz का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा। इस फोन का खास फीचर इसका सेकंडरी डिस्प्ले है जो एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब LED डिस्प्ले कहा गया है।
  • Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei ने अपने नए ईयरबड्स FreeClip 2 S को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने ये ईयरबड्स Huawei Pura 90s स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ पेश किए हैं। ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर दिए गए हैं जो 10.8mm के हैं। डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं।
  • 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
    Red Magic 11S Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मॉडल में कंपनी ने हाई परफॉर्मेंस चिप और बेहतर कूलिंग सिस्टम होने का दावा किया है। फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 का सबसे पावरफुल वर्जन इस फोन में इस्तेमाल किया गया है।
  • सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi की Redmi Watch 6 अब ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो गई है। स्मार्टवॉच में एक NFC मॉडल भी आता है जो ग्लोबल मार्केट के लिए फिलहाल पोलैंड में उपलब्ध करवाया गया है। स्मार्टवॉच के ग्लोबल वेरिएंट में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया Smart Electric Toothbrush Pro लॉन्च किया है जो धांसू बैटरी के साथ आता है। यह 180 दिन तक चल सकता है। टूथब्रश की खास बात इसके अंदर मिलने वाली सर्वो ऑसिलेशन मोटर है। यह 60 डिग्री एंगल पर चलते हुए वाइब्रेट कर सकती है। दावा है कि यह तीन गुना बेहतर सफाई कर सकती है। कंपनी के अनुसार, इसे बेस ब्रशिंग तरीके से डिजाइन किया गया है।
  • 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Honor Earbuds 4 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। इनकी कीमत UAE में AED 169 से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इनमें 50dB तक ANC, ड्यूल ड्राइवर सेटअप और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 46 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। साथ ही इनमें AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
  • Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
    Honor 600 सीरीज को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। सीरीज में हॉनर के दो नए मॉडल आए हैं जिसमें Honor 600, Honor 600 Pro को शामिल किया गया है। फोन में प्रीमियम डिजाइन है और धांसू कैमरा टेक्नोलॉजी का दावा कंपनी ने किया है। दोनों मॉडल्स को एक ही लुक और कलर दिया गया है।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »