Energy News

Energy News - ख़बरें

  • Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia central air conditioner लॉन्च किया है, जो स्मार्ट एयरफ्लो और एनर्जी एफिशिएंसी पर फोकस करता है। इसमें डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग और हीटिंग को अलग-अलग मैनेज करता है। कंपनी के मुताबिक APF 4.62 रेटिंग के साथ यह सिस्टम कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें ह्यूमन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से एयरफ्लो एडजस्ट करती है। साथ ही यह Xiaomi के स्मार्ट इकोसिस्टम से जुड़कर ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
    OpenAI के CEO Sam Altman ने भारत में एक इवेंट के दौरान कहा कि एडवांस AI मॉडल को ट्रेन करने में लगने वाली ऊर्जा को इंसान को शिक्षित करने में लगने वाले दशकों के संसाधनों के संदर्भ में देखना चाहिए। उन्होंने क्लीन एनर्जी पर ध्यान देने की बात कही। इस बयान पर Zoho के फाउंडर Sridhar Vembu ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी की तुलना इंसान से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने Big Tech कंपनियों को East India Company जैसा बताते हुए टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई।
  • अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!
    Delhi Electricity Regulatory Commission ने ऐसा फ्रेमवर्क मंजूर किया है, जिससे उपभोक्ता आपस में सीधे बिजली खरीद और बेच सकेंगे। Tata Power DDL और BSES Rajdhani Power Limited को P2P एनर्जी ट्रेडिंग पायलट शुरू करने की अनुमति मिली है। इस मॉडल में रूफटॉप सोलर वाले prosumers अपनी अतिरिक्त बिजली अन्य उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे। ट्रेडिंग स्मार्ट मीटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होगी और बिल में समायोजित की जाएगी। पायलट चरण में उत्तर और दक्षिण दिल्ली के सीमित उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।
  • ट्रैफिक में थकान होगी कम! Ather 450X को अपडेट के जरिए मिला नया क्रूज फीचर
    Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए नया OTA सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के जरिए स्कूटर में Infinite Cruise नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय शहरों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर बार-बार ब्रेक और एक्सीलेरेशन के बावजूद एक्टिव रहता है, जिससे सिटी राइडिंग कम थकाऊ बनती है। यह अपडेट 2025 के बाद खरीदे गए हजारों स्कूटर्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?
    FADA की नवंबर 2025 EV टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.16 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर की तुलना में लगभग 19% कम हैं। TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचे। Ather को MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन YoY ग्रोथ मजबूत रही। Hero MotoCorp ने 12,213 यूनिट्स बेचकर इस बार Ola Electric को पीछे छोड़ दिया, जिसकी सेल्स लगातार गिरावट में हैं और YoY आधार पर 71% की भारी कमी दर्ज की गई। कुल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर है।
  • क्‍या है THAAD डिफेंस सिस्‍टम? अमेरिका ने इस्राइल को दिया, बिना विस्‍फोटक खत्‍म कर देता है दुश्‍मन की मिसाइल
    अमेरिका ने अपना सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम इस्राइल को दिया है। THAAD का पूरा नाम है ‘टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’। ये सिस्‍टम किसी भी देश को, दुश्‍मन की शॉर्ट, मीडियम और इंटरमीडिएट रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से बचा सकता है। ये हमारे वायुमंडल के अंदर और बाहर से आने वाली मिसाइलों को ट्रैक कर सकता है। दुश्‍मन की मिसाइल खत्‍म करने के लिए ये विस्‍फोटक के बजाए गतिज यानी kinetic एनर्जी का इस्‍तेमाल करता है।
  • मोमबत्ती, बल्‍ब की रोशनी से भी बनेगी बिजली! वैज्ञानिकों ने बनाए इंडोर सोलर सेल
    Indoor Solar Cells : लिथुआनिया की काउनास यूनिवर्सिर्टी के कुछ रिसर्चर्स ने 37 फीसदी चार्जिंग एफ‍िशिएंसी वाले इनडोर सोलर सेल (indoor solar cell) विकसित किए हैं।
  • ऑस्‍ट्रेलियाई रिसर्चर्स का कमाल : रात में चार्ज कर दिए सोलर पैनल… नहीं होगी बिजली की किल्‍लत!
    न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी (UNSW सिडनी) की टीम ने यह करके दिखाया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »