ई-वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
भारत निर्वाचन आयोग नागरिकों की सहूलियत के लिए ई-वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) की सुविधा प्रदान करता है। ई-वोटर आईडी कार्ड मौजूदा मतदाता और नए मतदाता दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा नागरिक वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपने आवेदन को रीयल-टाइम ट्रैक कर सकते हैं और ई-वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।