• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • चुनावी मौसम में वोटरों के काम आएगा चुनाव आयोग का ऐप, जानें इसके बारे में

चुनावी मौसम में वोटरों के काम आएगा चुनाव आयोग का ऐप, जानें इसके बारे में

चुनावी मौसम में वोटरों के काम आएगा चुनाव आयोग का ऐप, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • चुनावी प्रक्रिया में तकनीक की भागीदारी बेहद ही अहम है
  • एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का ऐप है
  • हम आपकी सुविधा के लिए इस ऐप खास फ़ीचर ढूंढ कर निकाले हैं
विज्ञापन
तकनीक या टेक्नोलॉजी ने किस तरह से हमारी ज़िंदगी में बदलाव लाया है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण चुनाव हैं। चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी की भागीदारी ने आम वोटरों के लिए स्थिति सुगम कर दी है। ईवीएम से वोटिंग और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट। इस सिलसिला में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए ईसीआई ऐप भी है। बता दें कि फरवरी महीने में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के इस ऐप की अहमियत और बढ़ जाती है।

इसमें मतदाता, प्रत्याशी, चुनाव आयोग, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक पार्टी और साथ ही समय-समय पर चुनाव आयोग की सूचनाएं उपलब्ध होंगी।

Election Commission App वोटरों के लिए बेहद ही काम की चीज है। हम आपकी सुविधा के लिए इस ऐप खास फ़ीचर ढूंढ कर निकाले हैं।

जब आप ईसीआई ऐप को खोलेंगे तो 6 गोलाकार हिस्से में अलग सेक्शन देखेंगे। इनके नीचे एक SVeep और Video Tutorial के बटन हैं। SVeep बटन से आप वोटरों के लिए बनाए गए इस ऐप में इलेक्शन कमीशन के वीडियो और फोटो गैलरी को देख पाएंगे। अभी ये गैलरी उन राज्यों के ही हैं जहां पर चुनाव हो रहे हैं। Video Tutorial क्यों दिया गया है? पता नहीं। क्योंकि हमारी कई कोशिशों के बावजूद यह काम नहीं किया।

6 गोलाकर बटनों में से हमारे लिए काम का बटन सिटिज़न वाला है। आप इसपर जैसे ही क्लिक करेंगे। आपको चार विकल्प मिलेंगे।

नया वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म
यह एक अलग ऐप है। यह ईसीआई ऐप के अंदर नहीं मौज़ूद। इसको अलग से डाउनलोड करना होगा। यहां पर वोटिंग आईकार्ड के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। निर्वाचन क्षेत्र बदलवा सकते हैं।
आप वोटर स्लिप को भी इस ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। मान लीजिए आप उत्तर प्रदेश से हैं तो संभव है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालें। ऐसे में आप अपने मोबाइल में भी वोटर स्लिप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकते हैं। इसके लिए आपको EPIC नंबर (वोटर आईडी कार्ड नंबर) डालना है और सब्मिट कर देना है। इसके बाद आपके बारे में सारी जानकारी ऐप में दिखने लगेगी। पेज स्क्रॉल करने के बाद आप एक डाउनलोड का बटन देखेंगे। आप इसको दबाकर अपना वोटर स्लिप डाउनलोड करके रख सकते हैं।

पूर्व चुनाव से संबंधित डेटा भी इस ऐप में उपलब्ध कराए गए हैं। आप यह जांच सकेंगे कि किस-किस निर्वाचन क्षेत्र कौन-कौन से उम्मीदवार थे। इन चुनावों में किसकी जीत हुई। इस तरह की जानकारियां आपको एक जागरुक वोटर बनाएगी।

पहली नज़र में यह ऐप की एक अच्छी शुरुआत है। बेहतर होने की गुंजाइश बहुत ज़्यादा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Election Commission, ECI App
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »