Dish TV और D2h ने लॉक-इन पीरियड हटाया, अब कभी भी हटा सकते हैं चैनल

Dish TV और इसकी सहायक कंपनी D2h, दोनों ने चैनल बुके, एफटीए चैनल पैक और व्यक्तिगत चैनलों पर लागू लॉक-इन अवधि को हटा दिया है।

Dish TV और D2h ने लॉक-इन पीरियड हटाया, अब कभी भी हटा सकते हैं चैनल

लॉक-इन पीरियड्स को जुलाई में अ-ला-कार्ट चैनलों और ऐड-ऑन पैक के लिए दोबारा शुरू किया

ख़ास बातें
  • पहले 30 से 360 दिनों तक का होता था लॉक-इन पीरियड
  • इस दौरान ग्राहक नहीं हटा सकते थे अपने चैनल बुके या व्यक्तिगत चैनल
  • अब लॉक-इन पीरियड के हटने के बाद जब चाहें हटा सकते हैं बुके या चैनल पैक
विज्ञापन
Dish TV ने चैनल बुके, फ्री-टू-एयर (FTA) चैनल पैक और व्यक्तिगत चैनलों पर लागू लॉक-इन अवधि को हटा दिया है। नया बदलाव डिश टीवी और D2h ग्राहकों दोनों के लिए है। हालांकि, लॉक-इन अवधि अभी भी ऐड-ऑन पैक पर लागू है और वे पैक अवधि के आधार पर 30 से 360 दिनों तक होती हैं। डिश टीवी ने पहले 2019 की शुरुआत में अपने ग्राहकों के लिए लॉक-इन पीरियड को हटा दिया था, हालांकि बाद में इसे वापस लागू किया गया।

ताज़ा अपडेट के अनुसार, डिश टीवी और इसकी सहायक कंपनी डी2एच, दोनों ने चैनल बुके, एफटीए चैनल पैक और व्यक्तिगत चैनलों पर लागू लॉक-इन अवधि को हटा दिया है। इसका मतलब है कि ग्राहक किसी भी निश्चित लॉक-इन अवधि के पूरा होने की प्रतीक्षा किए बिना, अपने डीटीएच कनेक्शन पर किसी भी बुके, चैनल पैक या व्यक्तिगत चैनलों को हटा सकेंगे।

एक बार जब आप Dish TV या D2h वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करते हैं तो यह बदलाव दिखाई देता है। कई यूज़र्स ने DreamDTH फोरम पर इस खबर की सूचना दी। कंपनी ने डिश टीवी और डी2एच दोनों के लिए इस बदलाव की Gadgets 360 को पुष्टि की है।

लॉक-इन पीरियड्स को पिछले साल हटाने के बाद कंपनी ने इसे जुलाई में ए-ला-कार्ट चैनलों और ऐड-ऑन पैक के लिए दोबारा शुरू किया। व्यक्तिगत चैनलों के लिए लॉक-इन अवधि 30 दिनों तक सीमित थी, जबकि ऐड-ऑन पैक के मामले में यह 30 से 360 दिनों तक थी।
 
dish

नया बदलाव अभी भी ऐड-ऑन के लिए नहीं है, क्योंकि Gadgets 360 डिश टीवी साइट पर उपलब्ध विभिन्न ऐड-ऑन पैक के लिए लॉक-इन पीरियड को देखने में अभी भी सक्षम था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dish TV, D2h
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »