• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Tata Sky Flexi Annual Plan में सब्सक्राइबर्स को मिलेगा 1 महीने का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन

Tata Sky Flexi Annual Plan में सब्सक्राइबर्स को मिलेगा 1 महीने का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन

Tata Sky ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए Tata Sky Flexi Annual Plan को लॉन्च किया है। जानें इसके बारे में।

Tata Sky Flexi Annual Plan में सब्सक्राइबर्स को मिलेगा 1 महीने का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन

Tata Sky Flexi Plan for 1 Year: टाटा स्काई सब्सक्राइबर्स को मिलेगा 1 महीने का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन

ख़ास बातें
  • Tata Sky के एनुअल सब्सक्राइबर्स को मिलेगा बोनस क्रेडिट
  • 12 महीने के बराबर बैलेंस होना चाहिए डीटीएच अकाउंट में
  • बोनस क्रेडिट सब्सक्राइबर के मंथली चार्ज के बराबर होगा
विज्ञापन
TRAI के केबल और डीचीएच (DTH) से जुड़े नए नियम लागू हो चुके हैं। Tata Sky ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्ग-टर्म रीचार्ज पैक (Tata Sky Flexi Annual Plan) को लॉन्च किया है, इस पैक के साथ यूज़र को एक महीने का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। ध्यान दें कि अगर आप टाटा स्काई फ्लैक्सी एनुअल प्लान (Tata Sky Flexi Annual Plan) लेना चाहते हैं तो सुनिश्चित कर लें कि आपके डीटीएच अकाउंट में न्यूनतम 12 महीने के रीचार्ज के बराबर बैलेंस होना चाहिए।
 

Tata Sky Flexi Tata Sky Flexi Annual Plan के फीचर्स

प्लान लेने वाले टाटा स्काई (Tata Sky) सब्सक्राइबर्स का बोनस 12वें महीने के अंत में उनके डीटीएच अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। बोनस अमाउंट का लाभ पाने के लिए आपको एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि अपने अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस को बनाए रखें और 12 महीने तक अपने अकाउंट को एक्टिव रखें। गौर करने वाली बात यह है कि टाटा स्काई (Tata Sky) सब्सक्राइबर्स 12 महीने की इस अवधि के दौरान कभी भी एड, डिलीट या फिर अपने मौजूदा पैक को मॉडिफाई कर सकते हैं। Tata Sky Flexi Annual Plan लेने वाले यूज़र को बोनस क्रेडिट दिया जाएगा जो आपके मंथली चार्ज के बराबर होगा। इसका मतलब एक महीने की अतिरिक्त सर्विस फ्री दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-  Tata Sky ने किया चैनलों की कीमतों का ऐलान, ऐसे चुने अपनी पसंद का पैक

Tata Sky सब्सक्राइबर ऑटोमेटिकली इस प्लान के लिए एनरोल हो जाएंगे यदि उनका अकाउंट बैलेंस मौजूदा मंथली पैक चार्ज का 12 गुना या उससे अधिक होगा। बैलेंस को टाटा स्काई वेबसाइट, ऐप या फिर टाटा स्काई ऑथोराइज्ड रीचार्ज चैनल के जरिए भी एड कर सकते हैं। टाटा स्काई ने बताया कि प्लान की अवधि के दौरान यदि सब्सक्राइबर लगातार 5 दिनों तक या फिर कुल मिलाकर 10 दिनों के लिए डी-एक्टिव रहते हैं तो बिना किसी सूचना के वह प्लान से ड्रॉप आउट हो जाएंगे और अवधि के समाप्त होने पर बोनस अमाउंट भी नहीं मिलेगा। Tata Sky Flexi Annual Plan से संबंधित डिटेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें-  Tata Sky के नए एड-ऑन/मिनी पैक्स लॉन्च, कीमत सिर्फ 5 रुपये से शुरू
 

D2H और Dish TV Plan

टाटा स्काई (Tata Sky) के अलावा D2h और Dish TV ने भी अपने लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किए हैं। डी2एच तीन महीने के प्लान के साथ सात दिनों का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के प्लान के साथ 15 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, 11 महीने के प्लान के साथ 30 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, 22 महीने के प्लान के साथ 60 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, 33 महीने के प्लान के साथ 90 दिनोों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, 44 महीने वाले प्लान के साथ 120 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन और 55 महीने के प्लान के साथ 150  दिनों का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Dish TV भी 3 महीने के प्लान के साथ 7 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के प्लान के साथ 15 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन और 11 महीने के प्लान के साथ 30 दिनों का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky Flexi Annual Plan, Tata Sky, D2h, Dish TV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »