Digital Arrest News

Digital Arrest News - ख़बरें

  • Digtal Arrest Case: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 85 वर्ष के बुजुर्ग से ठगे 9 करोड़, इस तरह के स्कैम से सावधान!
    मुंबई से सामने आए एक चौंकाने वाले साइबर फ्रॉड मामले में 85 वर्षीय बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर करीब 9 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। WhatsApp वीडियो कॉल, फर्जी कोर्ट और RBI दस्तावेजों के जरिए पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाया गया। डर के चलते बुजुर्ग ने अपनी सेविंग्स, म्यूचुअल फंड और FD तोड़कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। बैंक कर्मचारी की सतर्कता से मामला उजागर हुआ।
  • डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम : 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड, 1.32 लाख IMEI नंबर ब्लॉक
    देश में डिजिटल अरेस्ट स्कैम के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच सरकार ने स्कैमर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड और 1 लाख 32 हजार IMEI नंबर ब्लॉक किए गए हैं। सरकार ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए तंत्र को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
  • Whatsapp कॉल पर कहा- तुम्‍हारे Aadhaar नंबर पर 2 सिम… फ‍िर ‘Digital Arrest’ करके 1.24 लाख ठगे
    लखनऊ में एक महिला को डिजिटल अरेस्‍ट करके ठगों ने 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला को इसका एहसास हुआ तो उन्‍होंने पुलिस में कंप्‍लेंट दर्ज कराई। महिला को वॉट्सऐप पर कॉल आई। कहा गया कि उनके आधार नंबर पर दो सिम है, जिसमें से एक को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है। आरोपियों ने महिला से पैसे ट्रांसफर करने को कहा और पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
  • ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत इस पोर्टल पर करें ऑनलाइन, शख्‍स को वापस मिले 5 लाख रुपये
    एक शख्‍स को डिजिटल अरेस्‍ट करके लूटे गए 5 लाख रुपये नोएडा की साइबर सेल ने 12 दिन में वापस दिलवा दिए। साइबर फ्रॉड की ऑनलाइन कंप्‍लेंट करना बहुत आसान है। https://cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर जाकर शिकायत दी जा सकती है। पहली बार कंप्‍लेंट के लिए कुछ डिटेल्‍स देनी होती हैं जैसे- मोबाइल नंबर, ईमेल। पोर्टल के जरिए देशभर के सभी नागरिक अपनी कंप्‍लेंट दे सकते हैं।
  • What is Digital Arrest : घर बैठे-बैठे वीडियो कॉल पर लुट रहे लोग, ठगी के इस तरीके से सावधान!
    Digital Arrest : हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपराधियों ने उन्‍हें ‘डिज‍िटल अरेस्‍ट’ किया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »