• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • मिनटों में साफ होगी घर की धूल, Samsung लेकर आई ‘कॉर्डलैस वैक्‍यूम क्‍लीनर’

मिनटों में साफ होगी घर की धूल, Samsung लेकर आई ‘कॉर्डलैस वैक्‍यूम क्‍लीनर’

यह कॉर्डलेस है और बैटरी से ऑपरेट होता है। एक बैटरी को हटाकर दूसरी लगाई जा सकती है।

मिनटों में साफ होगी घर की धूल, Samsung लेकर आई ‘कॉर्डलैस वैक्‍यूम क्‍लीनर’

यह वैक्‍यूम क्‍लीनर तीन मॉडलों- Jet 70, Jet 75 और Jet 90 में आता है।

ख़ास बातें
  • इनमें 200W तक के सक्शन पावर का इस्तेमाल किया गया है
  • Samsung Jet 99.999% धूल के छोटे पार्टिकल्‍स को हटा देता है
  • इनकी कीमत 36,990 रुपये से 52,990 रुपये के बीच होगी
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) ने इंडिया में एक कैटिगरी में दस्‍तक दी है। कंपनी ने Samsung Jet कॉर्डलैस स्टिक वैक्‍यूम क्‍लीनर को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने कहा है कि उसने इस वैक्‍यूम क्‍लीनर में सबसे पावरफुल 200W तक के सक्शन पावर का इस्तेमाल किया है। दावा है कि Samsung Jet घर के अंदर से 99.999% धूल के छोटे पार्टिकल्‍स और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को पकड़कर घर को साफ बनाता है। सबसे खास बात कि यह कॉर्डलेस है और बैटरी से ऑपरेट होता है। एक बैटरी को हटाकर दूसरी लगाई जा सकती है, जिससे ज्‍यादा देर तक घर में क्‍लीनिंग का काम हो सकता है। 

Samsung Jet कॉर्डलेस स्टिक वैक्‍यूम क्‍लीनर के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

सैमसंग के मुताबिक, यह वैक्‍यूम क्‍लीनर तीन मॉडलों- Jet 70, Jet 75 और Jet 90 में आएगा। कीमत 36,990 रुपये से 52,990 रुपये के बीच होगी। इनकी बिक्री सैमसंग के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन स्टोर Samsung Shop पर शुरू हो गई है। जल्‍द ही इन्‍हें फ्लिपकार्ट के जरिए भी ऑफर किया जाएगा। यह एक साल की वॉरंटी के साथ आता है। 

Samsung Jet कॉर्डलेस स्टिक वैक्‍यूम क्‍लीनर की खूबियां  

Samsung Jet में एक साइक्लोन सिस्टम लगा है। इसमें हवा को अंदर खींचने के लिए 27 छेदों के साथ 9 साइक्लोन लगे हैं। ये वैक्यूम क्लीनर की रेंज में आने वाले धूल के छोटे पार्टिकल्‍स को पकड़ लेते हैं। सैमसंग जेट में हाई कैपिसिटी बैटरी दी गई है। इससे ज्यादा वक्‍त तक सफाई की जा सकती है। सैमसंग का कहना है कि बैटरी एक घंटे तक धूल के कणों को पूरी ताकत से खींचती है। अच्‍छी बात यह है कि बैटरी को दूसरी बैटरी से स्‍वैप किया जा सकता है। इस तरह यूजर लगातार 2 घंटे तक घर को क्‍लीन कर सकते हैं। 

Samsung Jet में कई तरह के ब्रश लगे हैं। ये मोटर से ऑपरेट होते हैं। इन ब्रशों की मदद से अलग-अलग तरह के फर्शों को साफ किया जा सकता है। इनमें सॉफ्ट एक्शन ब्रश शामिल है, जो हार्ड फर्श पर इस्‍तेमाल होता है। इसी तरह टर्बो एक्शन ब्रश एक मिनट में 3,750 बार घूमकर घर में बिछाए गए  कालीनों को साफ करता है। यह 180 डिग्री पर घूम सकता है, जिससे सफाई में सुविधा होती है। 

Samsung Jet का डस्टबिन वॉशेबल है। अंदर में घूमने वाला ड्रम, जो वैक्यूम क्लीनर की सिरे पर लगा होता है, वह भी एक क्लिक में अलग हो सकता है। यानी इसे अलग से खोलकर साफ किया जा सकता है। Samsung Jet में डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। यह मशीन का स्टेटस- जैसे बैटरी लेवल और ब्रश के प्रकार के बारे में बताता है। ब्रश बार में परेशानी आने पर यह अलर्ट भी करता है। 

Samsung Jet 90 के साथ कस्‍टमर्स को एक स्टैंडिंग चार्जर ‘Z स्टेशन' भी मिलता है। इससे वैक्यूम क्लीनर को कहीं भी रखा, खड़ा किया और चार्ज किया जा सकता है। ‘Z स्टेशन' दो बैटरियों को एकसाथ सिर्फ 3.5 घंटों में चार्ज कर सकता है। Samsung Jet 90 का वजन 1.89 किलो है, जबकि इसके बाकी वैरिएंट कम वजन वाले हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »