Cleaning Gadget

Cleaning Gadget - ख़बरें

  • दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
    भारत ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का सफल प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु के कल्पक्कम स्थित IGCAR में विकसित इस तकनीक में BARC के Copper-Chlorine Thermochemical Process का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से बिना कार्बन एमिशन के ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जा सकती है। इस उपलब्धि के बाद न्यूक्लियर रिएक्टर सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन भी तैयार कर सकेंगे। इससे भारत के क्लीन एनर्जी मिशन और ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
  • अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
    LG ने दक्षिण कोरिया में HomeBot AI Objet Collection RONi Robot Vacuum लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट वैक्यूम है, जिसमें 100°C स्टीम सिस्टम दिया गया है, जो रोबोट और उसके डॉकिंग स्टेशन दोनों की सफाई करता है। इसमें 30W सक्शन पावर, AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, 180rpm मॉप पैड्स और LG ThinQ ऐप सपोर्ट मिलता है। रोबोट 120 से ज्यादा तरह की चीजों की पहचान कर सकता है और 99.99% तक सामान्य बैक्टीरिया हटाने का दावा किया गया है। इसकी कीमत 2.19 मिलियन कोरियन वॉन (करीब 1.39 लाख रुपये) रखी गई है।
  • AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
    Dreame Technology ने भारतीय बाजार में अपने दो नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइसेज AI आधारित नेविगेशन, स्मार्ट मैपिंग, ऑटोमैटिक कार्पेट डिटेक्शन और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। फ्लैगशिप L50s Pro Ultra में 30,000Pa तक की सक्शन पावर मिलती है, जबकि L50 Ultra CE में 25,000Pa सक्शन पावर दी गई है। दोनों मॉडल्स में ऑटोमैटिक मॉप क्लीनिंग, डस्ट कलेक्शन और स्मार्ट डॉक सिस्टम मिलता है। इनकी कीमत क्रमशः 79,999 रुपये और 64,999 रुपये रखी गई है।
  • कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
    DJI ने चीन में नई Romo 2 AI-पावर्ड Robot Vacuum और Mop Cleaner सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में DJI Romo P2 और Romo A2 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इनमें AI बेस्ड क्लीनिंग सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और 36000Pa सक्शन सिस्टम दिया है। रोबोट कारपेट, लिक्विड स्पिल और अलग-अलग फ्लोर कंडीशन्स को खुद पहचान सकता है। इसके अलावा इनमें 123 डिग्री मूव करने वाला रोबोटिक आर्म, UV सैनिटाइजेशन, ऑटोमैटिक सेल्फ-क्लीनिंग और 55W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • Google Chrome का ये छिपा फीचर ऑन किया, तो Ads और Pop-ups भूल जाएंगे!
    Google Chrome में एक इन-बिल्ट Reading Mode फीचर मिलता है, जो किसी भी वेब पेज को साफ-सुथरे रीडिंग फॉर्मेट में बदल देता है। यह फीचर Ads, Pop-ups और ऑटो-प्ले वीडियो जैसी फालतू चीजों को हटाकर सिर्फ जरूरी टेक्स्ट और इमेज दिखाता है। यूजर्स इसमें फॉन्ट, टेक्स्ट साइज, बैकग्राउंड कलर और लाइन स्पेसिंग भी अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर लंबे आर्टिकल, ब्लॉग और रिसर्च कंटेंट पढ़ने के दौरान काफी काम आता है। Chrome के menu में जाकर More Tools के अंदर Reading Mode ऑप्शन को ऑन किया जा सकता है।
  • 1.5 लाख घरों जितनी बिजली बनेगी! Apple ने भारत में किया मोटा निवेश, नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स शुरू
    Apple ने भारत में नए पर्यावरण प्रोजेक्ट्स शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी करीब 100 करोड़ रुपये निवेश करके सोलर बिजली प्रोजेक्ट्स, Recycling और Green Startups को सपोर्ट करेगी। Apple, CleanMax के साथ मिलकर 150 मेगावॉट से ज्यादा रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी तैयार करेगा, जिससे हर साल करीब 1.5 लाख घरों जितनी बिजली पैदा हो सकेगी। इसके अलावा WWF-India के साथ मिलकर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम्स और प्लास्टिक पॉल्यूशन कम करने पर काम किया जाएगा। वहीं Acumen के जरिए शुरुआती स्तर के Green Startups को ग्रांट्स, मेंटरशिप और टेक्निकल सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
    Dreame Technology ने भारत में अपने नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस स्मार्ट नेविगेशन, ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस और ऑटोमैटिक क्लीनिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। L40 Ultra AE में 19,000Pa सक्शन पावर और एडवांस PowerDock सिस्टम दिया गया है, जबकि D20 Ultra में 13,000Pa सक्शन और ड्यूल मॉप सिस्टम मिलता है। दोनों डिवाइस अलग-अलग फ्लोर टाइप के हिसाब से क्लीनिंग मोड एडजस्ट कर सकते हैं और कम मेहनत में पूरे घर की सफाई के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • आ गया अनोखा AI रोबोट, बिना इंसानी मदद के पूरे घर की सफाई करेगा, रसोई को भी संभालेगा
    Figure AI अमेरिका की एक AI रोबोटिक्स कंपनी है जो ऑटोनोमस, जनरल पर्पज वाले ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करती है। Helix 02 आसानी से रसोई में डिशवॉशर को अनलोड और रीलोड कर सकता है। इस टास्क को रोबोट सिर्फ 4 मिनट में कर सकता है और यह पूरी तरह से ऑटोनोमस होता है, जिसमें चलना, ऑपरेट करना और बैलेंस करना शामिल है।
  • Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
    Gmail में कई एडवांस फीचर्स आते हैं जिनको इस्तेमाल करके आप सुपर स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं और अपना कीमत समय बचा सकते हैं। Google के Gmail में आपको Gemini AI का सपोर्ट मिलता है जिसे आप ईमेल पढ़वाने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। Gmail का Inbox अगर अनचाहे ईमेल से भर गया है तो आप गैर जरूरी ईमेल से तुरंत सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं।
  • Laptop की स्क्रीन को इससे तो नहीं करते साफ, हो जाएगा खराब, ऐसे करें स्क्रीन को साफ
    लैपटॉप स्क्रीन की सफाई दिखने में आसान काम है, लेकिन गलत तरीका इस्तेमाल करने पर डिस्प्ले की प्रोटेक्टिव कोटिंग खराब हो सकती है। धूल, फिंगरप्रिंट और दाग हटाने के लिए सिर्फ माइक्रोफाइबर क्लॉथ और डिस्टिल्ड वाटर जैसे सुरक्षित ऑप्शन ही सही होते हैं। घरेलू क्लीनर, अल्कोहल, टिश्यू या सीधे स्प्रे करने से नुकसान हो सकता है। स्क्रीन को हमेशा बंद अवस्था में, हल्के स्ट्रोक्स के साथ साफ करना चाहिए ताकि पैनल पर कोई दबाव न पड़े।
  • Smartphone की सफाई इस तरह करें, तो नहीं होगी कोई दिक्कत ...
    स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी डिवाइस बन चुका है। हम दिन-रात फोन का बार-बार इस्तेमाल करते हैं। न केवल घर में बल्कि घर से बाहर, ट्रेवल करते समय, बसों में, ट्रेनों में, पब्लिक प्लेस में और ऐसी ही न जानें कितनी जगहें। ऐसे में हमारे हाथ सब जगह लगते हैं, और यही हाथ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी बार-बार लगते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्मार्टफोन की स्क्रीन के साथ-साथ इसकी पूरी सफाई हो।
  • प्रदूषण से परेशान? Rs 20 हजार से सस्ते मिल रहे ये एयर प्यूरिफायर, खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
    मार्केट में इन दिनों एयर प्यूरिफायर्स की भरमार है। कई कंपनियों के अनेक मॉडल मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी प्यूरिफिकेशन तकनीक के बारे में पता होना चाहिए। कवरेज एरिया कितना है, CADR रेट कितना है, फिल्टर रिप्लेसमेंट सर्विस कैसी है, इन सभी बातों का ध्यान आपको प्रोडक्ट की खरीद से पहले रखना चाहिए।
  • TV स्क्रीन को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हजारों का हो जाएगा नुकसान! जानें सही तरीके
    आजकल हर घर में Smart TV होना आम बात है और चाहे वो LED हो या OLED, इसकी स्क्रीन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। लेकिन ज्यादातर लोग TV स्क्रीन को साफ करते वक्त ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं जो डिस्प्ले को धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं। कई बार हम झटपट पोंछने के चक्कर में पेपर टॉवल, किचन नैपकिन या कोई भी क्लीनर यूज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना स्क्रीन के कोटिंग को डैमेज कर सकता है। Smart TV की स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट्स, धूल और स्मजेस तो आते ही रहते हैं, लेकिन इन्हें हटाने का तरीका गलत हो तो नुकसान पक्का है। इस आर्टिकल में जानिए स्क्रीन साफ करने का सही तरीका और वो चीजें जिनसे आपको बिल्कुल बचना चाहिए।
  • Insta Maid: 15 मिनट में घर पहुंचेगी 'मेड!' Urban Company की नई सर्विस, सोशल मीडिया पर बवाल
    होम सर्विस उपलब्ध करवाने वाली फर्म अर्बन कंपनी (Urban Company) ने अपनी नई सर्विस की घोषणा की है जिसमें वह 15 मिनट के भीतर एक 'मेड' यानी कामवाली उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने सर्विस का नाम इंस्टा मेड (Insta Maids) रखा है। ये इंस्टा मेड्स यूजर के घर पर क्लीनिंग, कुकिंग, और मॉपिंग जैसी सर्विसेज देंगी, वो भी सिर्फ 49 रुपये प्रति घंटा की कीमत पर!
  • कम्प्यूटर को बनाएं सुपरफास्ट! बस ब्राउजर में जाकर इन चीजों को करें डिलीट!
    ब्राउजर हमारे द्वारा सर्च किए गए डेटा को स्टोर कर लेता है! इसमें वेबसाइट्स, पासवर्ड, ब्राउजिंग हिस्ट्री, डाउनलोड लिस्ट आदि चीजें हो सकती हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »