Charging Accessories

Charging Accessories - ख़बरें

  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
    ControlZ ने भारतीय बाजार में अपना नया Snap 10K Mag मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। यह 10,000mAh हाई-डेंसिटी बैटरी के साथ आता है और MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें SoftTouch एंटी-स्क्रैच बैकिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन की ग्लास फिनिश को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पावर बैंक में SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट, Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट तथा एलईडी डॉट बैटरी डिस्प्ले भी मिलता है। 188 ग्राम वजन वाला यह डिवाइस फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और पोर्टेबिलिटी पर भी फोकस करता है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
    OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह चार्जर USB-A और Type-C पोर्ट के साथ आता है और एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS और Quick Charge जैसे कई स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर 100W तक आउटपुट और लगभग 90 प्रतिशत कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है।
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर यूरोप के बाजारों तक बढ़ा दिया है। यह मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पहले जापान में पेश किया गया था और अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक सिर्फ 6mm मोटा है और इसका वजन 98 ग्राम है, जिससे यह डेली यूज के लिए आसान एक्सेसरी बन जाता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और वायर्ड दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Amazon Great Republic Day Sale 2026: ये 5 बेस्ट 10,000mAh पावरबैंक डील करें चेक, एक में है वायरलेस चार्जिंग
    Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 10,000mAh पावरबैंक सेगमेंट पर अच्छी डील्स देखने को मिल रही हैं। इस सेल में Spigen, Xiaomi, Portronics और Ambrane जैसे ब्रांड्स के पावरबैंक्स डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। फास्ट चार्जिंग, इन-बिल्ट Type-C केबल, वायरलेस चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन जैसे फीचर्स अब इस बजट में आम हो चुके हैं। ट्रैवल और डेली यूज के लिए यह कैटेगरी सबसे ज्यादा पॉपुलर मानी जाती है। बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन्स के साथ इन पावरबैंक्स को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Xiaomi का नया 10000mAh Power Bank फोन के साथ लैपटॉप को भी करता है चार्ज, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने यूके में अपना नया Xiaomi Power Bank 10000 (67W) लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 10,000mAh बैटरी के साथ आता है और इतना पावरफुल है कि लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें इनबिल्ट USB-C केबल, USB-C और USB-A पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। पावर बैंक 65W फास्ट इनपुट चार्जिंग सपोर्ट करता है और करीब 1.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यूके में इसकी कीमत 32.99 पाउंड रखी गई है।
  • OnePlus ने लॉन्च किया 45W लिक्विड कूल्ड चार्जिंग कूलर, 34 डिग्री तक कम कर देगा तापमान
    यह एक यूनिक लिक्विड कूलिंग सिस्टम को इंटीग्रेटेड करता है जो सामान्य एयर-कूलिंग की तुलना में 50 गुना ज्यादा कॉन्वेक्टिव हीट ट्रांसफर एफिशिएंसी प्रदान करता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »