• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Play Store से हटाया गया ये पॉपुलर ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है इंस्टॉल

Google Play Store से हटाया गया ये पॉपुलर ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है इंस्टॉल

CamScanner Google Play Store से हटा लिया गया है। क्या आपके स्मार्टफोन में भी कैमस्कैनर ऐप इंस्टॉल है? यदि हां तो हमारी आज की यह खबर खास आप लोगों के लिए है।

Google Play Store से हटाया गया ये पॉपुलर ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है इंस्टॉल

Google Play Store से हटाया गया ये पॉपुलर ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है इंस्टॉल

ख़ास बातें
  • प्ले स्टोर में 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ CamScanner App
  • Kaspersky शोधकर्ताओं के निष्कर्ष से सामने आई यह बात
  • Trojan-Dropper.AndroidOS.Necro.n नाम से हुई पहचान
विज्ञापन
CamScanner App: क्या आपके स्मार्टफोन में भी कैमस्कैनर ऐप इंस्टॉल है? यदि हां तो हमारी आज की यह खबर खास आप लोगों के लिए है। इस पॉपुलर ऐप के सिक्योरिटी पर अब सवाल उठने लगा है। CamScanner Google Play Store से हटा लिया गया है, इस ऐप का इस्तेमालदस्तावेज की तस्वीरों को पीडीएफ फॉर्मेट में बदलने के लिए किया जाता है। कैमस्कैनर ऐप में मालवेयर (वायरस) मिला है जिसके बाद इस ऐप को तुरंत गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है।  

Kaspersky शोधकर्ताओं के निष्कर्ष के अनुसार, कैमस्कैनर के हाल ही में जारी हुए वर्जन एडवरटाइजिंग लाइब्रेरी के साथ आ रहे हैं जिसमें खतरनाक मॉड्यूल मिला है। इस खतरनाक ट्रोजन-ड्रॉपर मॉड्यूल की पहचान "Trojan-Dropper.AndroidOS.Necro.n” नाम से हुई है। इसे पहले कुछ चीनी ऐप्स में भी देखा गया था। यह मॉड्यूल एक्सट्रैक होकर ऐप के रिसोर्स में एन्क्रिप्टेड फ़ाइल से अन्य खतरनाक मॉड्यूल को रन कर रहा है।

रिसोर्स लिंक मॉड्यूल जिसे ड्रॉप्ड मॉड्यूल भी कहा जाता है इसे ट्रोजन डाउनलोडर के रूप में पाया गया है जो और भी अधिक खतरनाक मॉड्यूल डाउनलोड कर रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप को 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Kaspersky शोधकर्ताओं ने जैसे ही कैमस्कैनर ऐप के लेटेस्ट वर्जन में एडवरटाइजिंग ड्रॉपर को देखा, उन्होंने इस बात को रिपोर्ट किया और फिर तुरंत ही ऐप को प्ले स्टोर से हटा लिया गया है। लेकिन अलग-अलग फोन में ऐप के अलग-अलग वर्जन चल रहे होंगे, इनमें से कुछ के रिसोर्स फाइल में खतरनाक कोड हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि ऐप को अनइंस्टॉल कर दिया जाए और फिर जब यह ऐप प्ले स्टोर पर आए तो इसे डाउनलोड किया जाए।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CamScanner, CamScanner Malware, Google Play Store, Kaspersky

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »