Business News

Business News - ख़बरें

  • नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
    भारत में जल्द ही ऑफलाइन UPI Tap & Pay फीचर लॉन्च हो सकता है। Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, NPCI इस साल के आखिर तक ऑफलाइन UPI सपोर्ट करने वाले PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाई करना शुरू कर सकता है। यह फीचर NFC टेक्नोलॉजी और UPI Lite पर आधारित होगा। यूजर्स पहले इंटरनेट के जरिए UPI Lite वॉलेट में पैसे जोड़ सकेंगे और बाद में बिना इंटरनेट व बिना UPI PIN डाले NFC सपोर्ट वाले PoS टर्मिनल पर टैप करके पेमेंट कर पाएंगे। शुरुआत में एक ट्रांजैक्शन की सीमा 2,000 रुपये तक हो सकती है।
  • लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
    Logitech ने Mobi Fold और Mobi Fold for Business लॉन्च किए हैं। यह कंपनी का पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस है, जिसे ट्रैवल करने वाले प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। माउस फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट हो जाता है और खोलते ही ऑटोमैटिकली ऑन हो जाता है। इसमें Adaptive Touch Scrolling, Quiet Click और AI-बेस्ड क्लिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Logitech Mobi Fold एक साथ तीन डिवाइसेज से Bluetooth के जरिए कनेक्ट हो सकता है और फुल चार्ज पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। इसकी शुरुआती कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है।
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
    WhatsApp Android के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में ऑर्गनाइज करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने में मदद करेगा। यूजर्स 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर सकेंगे, जिससे मेन चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
    AI के बढ़ते असर के बीच Florida के डिफेंस टेक फाउंडर Aaron Sneed ने दावा किया है कि वह अपनी पूरी कंपनी AI एजेंट्स के सहारे चला रहे हैं। उन्होंने “The Council” नाम से करीब 15 AI एजेंट्स का सिस्टम तैयार किया है, जो HR, लीगल, सप्लाई चेन और डेटा मैनेजमेंट जैसे काम संभालता है। Sneed के मुताबिक इससे हर हफ्ते लगभग 20 घंटे की बचत होती है और लागत भी कम होती है। हालांकि उन्होंने माना कि अंतिम कानूनी और रणनीतिक फैसलों के लिए अभी भी मानव विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है।
  • YouTube देखकर छाप डाले 500 रु. के नकली नोट! मार्केट में भी चलाए ...
    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 30 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में चला रखे थे। इनके पास से एक प्रिंटर मिला है जिस पर ये 500 रुपये के नकली नोट छापते थे। नोट बनाने में 10 रुपये के स्टैम्प पेपर का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक इन्होंने YouTube देखकर नकली नोट बनाने सीखे थे।
  • इस कंपनी का फोन है जेब में तो बन जाएगा डिब्‍बा! स्‍मार्टफोन बिजनेस से हो रही बाहर
    चाइनीज ब्रैंड मेइजू (Meizu) भी स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर हो रहा है। Meizu पर मालिकाना हक एक कार मेकर Geely के पास है।
  • Online Shopping Fraud: iPhone की जगह पार्सल में रख दिए डमी! डिलीवरी पर्सन फरार
    एक ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी पर्सन ने कथित तौर पर 10 iPhone चुराकर उनके बदले डमी फोन पार्सल में रख दिए।
  • फेक न्यूज फैलाने वालों को होगी 3 साल तक की जेल!
    तुर्की के अधिकतर समाचार पत्र और टेलीविजन चैनल सरकारी अधिकारियों और उनके कारोबारी सहयोगियों के नियंत्रण में हैं। लगभग छह वर्ष पहले एक तख्तापलट की एक नाकाम कोशिश के बाद सरकार ने मीडिया पर अपना नियंत्रण बढ़ा दिया था
  • गूगल तेज़ पेमेंट ऐप: 24 घंटो में 4 लाख से ज़्यादा डाउनलोड
    भारत में गूगल 'तेज़' के लॉन्च करने के चौबीस घंटों के अंदर ही इस ऐप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया और इस दौरान ऐप के जरिए कुल 1.8 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ।

Business News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »