• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इस कंपनी का फोन है जेब में तो बन जाएगा डिब्‍बा! स्‍मार्टफोन बिजनेस से हो रही बाहर

इस कंपनी का फोन है जेब में तो बन जाएगा डिब्‍बा! स्‍मार्टफोन बिजनेस से हो रही बाहर

स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर निकलकर Meizu का सारा फोकस AI यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस पर होगा।

इस कंपनी का फोन है जेब में तो बन जाएगा डिब्‍बा! स्‍मार्टफोन बिजनेस से हो रही बाहर

Meizu स्‍मार्टफोन्‍स के लिए FlymeOS डेवलप करने वाली टीम को एआई टर्मिनल डिवाइसेज बनाने के लिए दोबारा तैयार किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर होगी मेइजू
  • चीन के प्रमुख स्‍मार्टफोन मेकर्स में है एक
  • अब सारा फोकस एआई पर लगाएगी कंपनी
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन मार्केट में बने रहना आसान काम नहीं है। हाल के वर्षों में हमने एलजी जैसी बड़ी कंपनी को इस बिजनेस से बाहर निकलते देखा है। अब एक चाइनीज ब्रैंड मेइजू (Meizu) भी स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर हो रहा है। Meizu पर मालिकाना हक एक कार मेकर Geely के पास है। रिपोर्ट के अनुसार, स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर निकलकर Meizu का सारा फोकस AI यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस पर होगा। कंपनी का कहना है कि एआई फ्यूचर है और वह अब इसमें निवेश करेगी। 

एक वीबो पोस्‍ट और गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Meizu स्‍मार्टफोन्‍स के लिए FlymeOS डेवलप करने वाली टीम को एआई टर्मिनल डिवाइसेज बनाने के लिए दोबारा तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी एआई की ओर शिफ्ट होगी, यह अंदाजा पहले ही लग गया था, जब उसने Flyme Auto का ऐलान किया था। 

यह एक इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसे Geely की बनाई गाड़‍ियों में इस्‍तेमाल किया जाता है। यह इंफोटेनमेंट सिस्‍टम Meizu 20 और Meizu 21 जैसे फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स में मौजूद FlymeOS 10 ओएस से आसानी से कनेक्‍ट हो जाता है। 

स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर होने के पीछे कंपनी का तर्क है कि स्‍मार्टफोन यूजर्स को लंबे समय तक अपग्रेड रखना पड़ता है। उनका इशारा था कि एक डिवाइस पर तमाम अपग्रेड्स देने होते हैं, लगभग 4 साल तक। 

यही वजह है कि कंपनी अब Meizu 21 Pro, Meizu 22 और Meizu 23 सीरीज को लॉन्‍च नहीं करेगी। हालांकि मौजूदा डिवाइसेज के लिए उसका सपोर्ट जारी रहेगा। ग्‍लोबल मार्केट्स में उपलब्‍ध डिवाइसेज पर Meizu ने कुछ नहीं कहा है। खास बात यह भी है कि कंपनी ने चीन को छोड़कर ज्‍यादातर मार्केट में कई वर्षों से अपने फोन लॉन्‍च नहीं किए हैं। इसका मतलब है कि इस ‘बंदी' का असर चीनी यूजर्स पर अधिक होगा।   

ऐसा पहली बार है जब कोई स्‍मार्टफोन कंपनी एआई के आगे अपने फोन बिजनेस को बंद कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »