Budget Android Smartphone

Budget Android Smartphone - ख़बरें

  • Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
    Vivo T5e को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.74-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, UNISOC T7225 प्रोसेसर, Android 16 आधारित OriginOS 6 और 4GB Extended RAM का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5,500mAh बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और कंपनी द्वारा 4 साल Battery Health का दावा इसकी प्रमुख खूबियां हैं। फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Military-Grade Durability, Wet-Hand Touch और Greasy-Hand Touch जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी बिक्री Vivo वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
  • Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
    Lava ने भारतीय बाजार में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 शामिल हैं। Virat V1 5G में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, UNISOC T8200 प्रोसेसर, Android 16 और 6000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Virat V1 में 90Hz डिस्प्ले, UNISOC SC9863A चिपसेट, Android 15 Go Edition और 5000mAh बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग, 13MP AI डुअल कैमरा और Free Service@Home सुविधा के साथ आते हैं। इनकी बिक्री 31 जुलाई से Flipkart और Lava की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • वापस आ रही है एक दौर की फेवरेट Nokia Asha सीरीज? डिजाइन देखकर ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें
    HMD Global कथित तौर पर Asha ब्रांड को फिर से बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। एक लीक रिपोर्ट में HMD Asha 505 और Asha 305 की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Asha 505 में 5 इंच HD डिस्प्ले, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 3000mAh बैटरी और Android 14 Go Edition मिल सकता है। फोन का डिजाइन पुराने Nokia Lumia 830 से प्रेरित बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
  • HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
    HMD ने थाईलैंड में नया HMD Arc 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 4GB RAM, 128GB तक स्टोरेज, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
    OnePlus ने भारत में अपनी नई N सीरीज के पहले स्मार्टफोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 30 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की झलक भी दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus N सीरीज को कंपनी की नई एंट्री-लेवल लाइनअप के तौर पर पेश किया जा सकता है। कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि इस सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
    Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G37 और Moto G37 Power को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर बैटरी और चार्जिंग स्पीड का है। Moto G37 में 5200mAh बैटरी और 20W चार्जिंग मिलती है, जबकि Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा G37 Power में ज्यादा RAM और स्टोरेज विकल्प भी मिलते हैं। यहां देखें दोनों फोन्स की पूरी तुलना।
  • Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
    Oppo A6c को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया बजट स्मार्टफोन 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 13MP डुअल रियर कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग भी दी है। Oppo A6c की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
    itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.6 इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले, Unisoc T7100 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और UltraLink फीचर के साथ आता है। itel A100 Pro Android 15 Go एडिशन पर काम करता है और इसमें 8MP रियर कैमरा मिलता है। फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा ग्राहकों को 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जाएगा।
  • Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
    Lava जल्द भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और IP64 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस मिलेगा। Lava के मुताबिक स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगा। फोन में ऐसा प्रोसेसर मिलेगा, जिसका AnTuTu v11 स्कोर 5 लाख से ज्यादा बताया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। फोन का आधिकारिक लॉन्च मई 2026 के आखिर तक हो सकता है।
  • Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo F33 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट के साथ आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कैशबैक और EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
  • 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
    Xiaomi ने अपने चीन वेबसाइट पर Redmi R70 और R70m 5G स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं, जो जल्द लॉन्च हो सकते हैं। दोनों फोन 6.9 इंच के 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और HyperOS 3 के साथ आते हैं। इनमें 6000mAh और 6300mAh बैटरी का अंतर देखने को मिलता है। फोन में बेसिक कैमरा सेटअप और 15W चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने इन्हें बजट 5G सेगमेंट के लिए डिजाइन किया है, जहां यूजर्स को बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस मिलेगा।
  • Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले HD+ डिस्प्ले और Android 16 बेस्ड NxtQ OS के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 50MP रियर कैमरा, 5G सपोर्ट और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Budget Android Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »