अच्छी बात यह है कि एक बार फोन ब्लॉक हो जाने के बाद कोई भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेगा और पूरे भारत में किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क उसमें काम नहीं करेगा।
जब आप अपने फोन को रजिस्टर करेंगे, या फिर पुराने फोन को इंटरनेट पर बेचना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अपने अपने फोन के IMEI नंबर की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपके इस नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो परेशान मत होइए। हम इसके बारे में आपको बताते हैं।