किसी भी फोन का IMEI नंबर जानने का तरीका

किसी भी फोन का IMEI नंबर जानने का तरीका
विज्ञापन
जब आप अपने फोन को रजिस्टर करेंगे, या फिर पुराने फोन को इंटरनेट पर बेचना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अपने अपने फोन के IMEI नंबर की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपके इस नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो परेशान मत होइए। हम इसके बारे में आपको बताते हैं।

IMEI (International Mobile Station Equipment Identity) एक यूनिक नंबर है, जो हर उस हैंडसेट को दिया जाता है जिसे आधाकारिक तरीके से बेचा जाए। अगर आपका फोन चोरी हो जाता है तो पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराते वक्त आपको IMEI नंबर की भी जानकारी देनी होती है। फिर स्थानीय कानून के आधार पर, आपके फोन को नेटवर्क इस्तेमाल करने या उससे कॉल करने पर रोक लगाया जा सकता है। ऐसा संभव IMEI को ब्लैकलिस्ट  
करने पर संभव होता है।

गौर करने वाली बात है कि IMEI का संबंध SIM स्लॉट से है, इसलिए डुअल सिम वाले फोन में दो IMEI नंबर होते हैं। सिर्फ फोन ही नहीं, जिन टैबलेट में सिम लगाने का ऑप्शन होता है, उनके भी IMEI नंबर होते हैं। इस वजह से इमरजेंसी के वक्त यह नंबर बेहद ही अहम हो जाता है।

अगर आपके खोए हुए या फिर चोरी हुए फोन को लोकेट कर लिया जाता है, तो IMEI नंबर के जरिए ही यह साबित हो सकता है कि वह आपका ही फोन है। आप इस तरह से अपने फोन का IMEI नंबर जान सकते हैं।

USSD कोड
आपके फोन का IMEI नंबर जानने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूनिवर्सल है। यह लगभग सभी फीचर  फोन और स्मार्टफोन पर काम करता है।

1. अपने फोन पर  *#06# डायल करें।

2. इसके बाद आपके स्क्रीन पर IMEI नंबर डिस्प्ले होने लगेगा। इसे कहीं लिखकर सुरक्षित रख लें, अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप स्क्रीनशॉट भी ले  सकते हैं।

फोन पर
अगर आपके पास iPhone 5 या फिर कोई iPhone का लेटेस्ट वर्जन है तो IMEI इसके बैकपैनल पर दिख जाएगा। बस फोन को पलटिए और इसे कहीं लिखकर रख लीजिए। iPhone 4s और इससे पुराने मॉडल वाले iPhone पर IMEI सिम ट्रे पर प्रिंट रहता है।

सेटिंग्स से जानें
एंड्रॉयड फोन पर IMEI नंबर जानने के लिए सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं। इसके बाद अबाउट चुनें, फिर IMEI। स्टेटस पर टैप करें और स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करके IMEI की जानकारी ले सकते हैं।

iPhone पर सेटिंग्स पर टैप करें। फिर जनरल चुनें और इसके बाद अबाउट। इसके बाद स्क्रॉल करके IMEI के बारे में जानें।

जिन फोन में रिमूवेबल बैटरी है उनमें IMEI नंबर एक स्टिकर पर प्रिंट रहते हैं जो फोन के अंदर चिपका होता है। आप फोन की बैटरी निकाल कर इसे चेक कर सकते हैं।

जब आपके पास फोन उपलब्ध न हो:

फोन का बॉक्स या बिल
हर फोन के रिटेल बॉक्स और बिल, दोनों पर IMEI नंबर का जिक्र होता है। इसलिए इन्हें फेंकने की बजाए अच्छे से रखना भविष्य के लिए सुविधाजनक होता है। कम से बॉक्स को जरूर अच्छी तरह से रखें, यह IMEI नंबर जानने के काम आएगा। इसके अलावा भविष्य में आपको अपना फोन बेचने का मन करे तो यह बॉक्स उपयोगी साबित होगा। IMEI नंबर बॉक्स के साइड में स्टिकर पर लिखा रहता है।

Android
एंड्रॉयड यूजर्स अपने डिवाइस का IMEI नंबर इसके खो जाने के बाद भी जान सकते हैं। वैसे ऊपर जिन तरीकों का जिक्र किया गया है वे सभी कारगर हैं, लेकिन आपने फोन भी खो दया और आपके पास उसका बिल व बॉक्स दोनों नहीं है, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं।

1. अपने एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल किए गए गूगल आईडी के जरिए गूगल डैशबोर्ड पर लॉग इन करें।

2. ग्रीन रोबोट लोगो के बाद लिखे एंड्रॉयड पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आप उन डिवाइस की लिस्ट देख पाएंगे जो आपकी गूगल आईडी के साथ रजिस्टर्ड हैं। इसके साथ उनके IMEI नंबर भी देख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »