Bengaluru Ai

Bengaluru Ai - ख़बरें

  • India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
    India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने का विजन पेश किया है। इस पहल का पहला चरण B1 AI Superpark होगा, जो सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट के कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फोकस Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट करने पर रहेगा। इस परियोजना को अगले 36 महीनों में सिटी स्केल AI टेस्टबेड के रूप में विस्तार देने की योजना है।
  • AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
    Bengaluru आधारित Sarvam AI ने अपने नए AI मॉडल Sarvam Vision और Bulbul V3 को लेकर ग्लोबल AI कम्युनिटी में चर्चा तेज कर दी है। कंपनी के मुताबिक, Sarvam Vision ने OCR बेंचमार्क्स पर Google Gemini जैसे मॉडल्स से बेहतर परफॉर्म किया है। वहीं Bulbul V3 टेक्स्ट टू स्पीच मॉडल 22 भारतीय भाषाओं और 35 वॉयस को सपोर्ट करता है। Sarvam AI का फोकस भारत की भाषाई और डॉक्यूमेंट जरूरतों को ध्यान में रखकर AI को ज्यादा एक्सेसिबल बनाने पर है, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
  • भारतीय इंजीनियर का AI हेलमेट हुआ वायरल, नियम तोड़ते ही ट्रैफिक पुलिस को जाएगी डिटेल
    बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्याओं से परेशान एक भारतीय टेकी ने अनोखा AI जुगाड़ तैयार किया है। इस इंजीनियर ने अपने हेलमेट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ट्रैफिक मॉनिटरिंग डिवाइस में बदल दिया, जो रियल टाइम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पकड़ता है। यह सिस्टम बिना हेलमेट ड्राइविंग जैसे मामलों को लोकेशन और सबूत के साथ रिकॉर्ड कर सीधे पुलिस को रिपोर्ट भेज देता है। सोशल मीडिया पर यह इनोवेशन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “पीक बेंगलुरु इनोवेशन” बता रहे हैं।
  • भारत के इस राज्य ने बना दिया AI वाला पहला कंप्यूटर, तुरंत देगा आपके सवालों का जवाब
    कर्नाटक की राज्य सरकार ने किफायती कंप्यूटिंग के लिए नए AI वाले पर्सनल कंप्यूटर KEO के लॉन्च की घोषणा की है। KEO में कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाई-फाई, ईथरनेट, यूएसबी-ए और यूएसबी-सी पोर्ट, एचडीएमआई, ऑडियो जैक सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें BUDDH भी लोड किया गया है जो कि AI एजेंट है जिसे कर्नाटक DSERT के सिलेबस पर ट्रेन किया गया है।
  • TCS में हजारों वर्कर्स की छंटनी पर बढ़ा विरोध, IT वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन
    इस छंटनी के खिलाफ IT & ITES Democratic Employees Association (IIDEA) ने मंगलवार को बेंगलुरु में कंपनी के व्हाइटफील्ड कैम्पस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इससे पहले Union of IT and ITES Employees ने कहा था कि वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालांकि, TCS ने इन आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »