Apple Health Features

Apple Health Features - ख़बरें

  • Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
    अमेरिका के सिनसिनाटी में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम की जान Apple Watch के Fall Detection फीचर की वजह से बच गई। वह घर के बाहर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद Apple Watch ने अपने आप 911 इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर दी। मेडिकल टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच में फेफड़ों में ब्लड क्लॉट्स पाए गए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें दवाइयों के साथ घर भेज दिया। Apple Watch में Fall Detection फीचर 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहता है और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट भेज सकता है।
  • Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
    Apple ने भारत में अपने वियरेबल डिवाइसेज के लिए नए हेल्थ फीचर्स शुरू किए हैं। कंपनी अब Apple Watch में Sleep Apnoea Notifications और AirPods Pro 2 व AirPods Pro 3 में Hearing Test फीचर दे रही है। Apple Watch का नया फीचर नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली गड़बड़ियों को ट्रैक करेगा और संभावित स्लीप एपनिया के संकेत मिलने पर यूजर्स को अलर्ट भेजेगा। वहीं AirPods Pro यूजर्स अब अपनी सुनने की क्षमता की जांच भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक सभी हेल्थ डेटा को एन्क्रिप्टेड तरीके से स्टोर किया जाएगा।
  • Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स
    इन ईयरफोन्स में हार्ट रेट और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे हेल्थ सेंसर मिलते हैं। इससे फिटनेस पर अधिक ध्यान देने वाले यूजर्स को म्यूजिक सुनने के साथ सेहत की निगरानी करने में भी आसानी होगी। AirPods Pro 3 में स्टूडियो जैसे क्वालिटी वाले ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए AAC कोडेक के साथ Bluetooth 6 कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Apple के ‘Awe Dropping' लॉन्च इवेंट से पहले नए AirPods Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
    AirPods Pro (3rd जेनरेशन) में डिजाइन में सुधार के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर होगा। ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं। कंपनी इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस दे सकती है। नए TWS में 'डिजिटल ANC' कहा जाने वाला फीचर मिल सकता है। एपल के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में कंपनी का H2 चिपसेट दिया गया है
  • Amazon Great Freedom Festival 2023 Sale: iPad, Apple Watch Ultra, Mac Mini पर बेस्ट डील्स
    Apple Watch Series 8 (45 mm, GPS) में एल्यूमिनियम चेसिस है और यह फिटनेस और हार्ट रेट ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। इस सेल में इसका प्राइस 41,899 रुपये का है
  • Urtopia ने पेश की ChatGPT वाली इलेक्ट्रिक बाइक! GPS, Apple Health जैसे फीचर्स भी मौजूद! जानें सबकुछ
    Urtopia ई-बाइक को अभी प्रदर्शन के लिए पेश किया गया है। कंपनी इसके मार्केट रेडी वर्जन को तैयार कर रही है जो कि जल्द ही आपको सड़कों पर दिखाई देने वाला है।

Apple Health Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »