Apple Foldable

Apple Foldable - ख़बरें

  • Apple Event 2026 आज: iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Fold तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च
    Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज 9 सितंबर 2026 को भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple का पहला Foldable iPhone भी सबसे बड़े आकर्षण में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods का भी जिक्र है। वहीं, बेस iPhone 18 को इस इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है। Apple ने अभी सभी डिवाइस के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
    Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है। यानी खुलने पर यह एक टैबलेट जैसा दिख सकता है। फोल्डिंग स्थित में इसका साइज 5.5 इंच हो सकता है। वहीं, खोलने पर 7.8 इंच का OLED पैनल निकल कर आ सकता है।
  • Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
    Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। कंपनी का फोन रेड कलर में एक ऑनलाइन फोटो में सामने आया है। कथित तौर पर यह सीईओ ली-जून के हाथों में दिखाई दे रहा है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया जा रहा है।
  • Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
    एपल ने चाइनीज मेमोरी चिप्स की टेस्टिंग की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज की वजह से उसे विकल्पों पर विचार करना होगा। इसमें मेमोरी चिप्स के मौजूदा सप्लायर्स को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद करना शामिल है। हालांकि, एपल के लिए चाइनीज मैन्युफैक्चरर्स से अन्य कंपोनेंट्स खरीदने का विकल्प बरकरार है।
  • Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
    एपल को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। iPhone Ultra की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग जून में शुरू की जानी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है।
  • Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
    फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में ग्रोथ जारी रह सकती है। इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पीछे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती लोकप्रियता एक बड़ा कारण है। इसके अलावा एपल के इस सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने से भी बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
    Nvidia के शेयर प्राइस में सोमवार को लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट हुई है। इससे Nvidia की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.77 लाख करोड़ डॉलर हो गई। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एपल के शेयर में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे इस अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 4.95 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
    इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। इस मार्केट में सैमसंग का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रह सकता है।
  • Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
    इस स्मार्टफोन के अधिक प्राइस का कारण मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। iPhone 18 Pro Max में एपल के A20 Pro चिप का इस्तमाल किया जा सकता है। इस चिप की मैन्युफैक्चरिंग TSMC के 2 nm प्रोसेस के इस्तेमाल से की जा सकती है। यह इस नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करने वाला एपल का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
    फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है।
  • Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
    एपल के iPhone Air 2 में 3,500 mAh की बैटरी हो सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी। iPhone Air 2 में 2 nm प्रोसेस पर बना A20 चिप दिया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन में 6.55 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। एपल की iPhone 18 सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष कंपनी का फोल्डेबल आईफोन भी पेश किया जा सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
    एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। कंपनी ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
    आगामी iPhone 18 Pro Max को उन मार्केट्स में 5,425 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें एपल सिर्फ eSIM के लिए सपोर्ट की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में फिजिकल SIM ट्रे के साथ 5,235 mAh की बैटरी हो कती है। इसमें SIM कार्ड स्लॉट को हटाने से मिलने वाले अतिरिक्त स्पेस से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
  • Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
    एपल ने आईफोन 17 सीरीज के लिए मैन्युफैक्चरिंग के अनुमान को लगभग 15 प्रतिशत घटा दिया है। हालाकि, पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में दुनिया में आईफोन 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।

Apple Foldable - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »