• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?

Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?

Apple का iPhone Duo पैसों की बर्बादी है, ऐसा नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने कहा है।

Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?

Photo Credit: Apple

iPhone Duo सबसे महंगा स्मार्टफोन है।

ख़ास बातें
  • Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने Apple के iPhone Duo की आलोचना की है।
  • कार्ल पेई ने iPhone Duo को पैसों की बर्बादी बताया है।
  • कार्ल पेई ने iPhone Duo के कैमरा सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

Apple ने बीते महीने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करते हुए अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च किया था। कंपनी के पहले फोल्डेबल डिवाइस ने अपने डिजाइन से दुनिया को हैरान किया, क्योंकि यह काफी स्लिम है। इसके अलावा यह अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन भी है। इसके डिजाइन और कई फीचर्स की लोगों ने तारीफ की, लेकिन इतनी ज्यादा कीमत पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए, क्योंकि इसमें कई बेसिक सुविधाओं की कमी भी है। अब Nothing के सीईओ और को-फाउंडर कार्ल पेई ने Apple के iPhone Duo की आलोचना की है। उनका कहना है कि USD 2,000 में आने वाला यह डिवाइस वेस्ट ऑफ मनी है।

कार्ल पेई ने iPhone Duo के कैमरा सिस्टम पर सवाल खड़े किए, उनका मानना है कि इतने महंगे फोन में एप्पल ने टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया। इसके अलावा फेस आईडी जैसी सुविधा भी नहीं है जो कि सामान्य प्रीमियम स्मार्टफोन में आमतौर पर नजर आती है। उन्होंने कहा कि इस आईफोन को जितनी महंगी कीमत में लॉन्च किया गया है तो उसके हिसाब से उतने खास फीचर्स नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने आईफोन के इंटरनल कैमरा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इंटरनल सेल्फी कैमरा उतना खास नहीं है, जितना कि फोन की एक्सटर्नल डिस्प्ले में मौजूद कैमरा है।

पेई के इस स्टेटमेंट ने एक प्रकार से iPhone Duo को लेकर हो रही चर्चा में और ज्यादा आग में घी डालने का काम किया। फोन में अलग से टेलीफोटो लेंस न होने से यूजर्स को फोटोग्राफी में कुछ चीजों की कमी होती है। जैसे कि किसी प्रीमियम स्मार्टफोन की तुलना में यूजर्स को ऑप्टिकल जूम फोटोग्राफी के दौरान कम विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा फेस ID की कमी से एप्पल ग्राहकों को काफी निराशा हो रही है, क्योंकि आज के समय में 10-15 हजार में आने वाले स्मार्टफोन में फेस अनलॉक सिस्टम मिलता है।

iPhone Duo की रिपेयर लागत भी ज्यादा
iPhone Duo में कुछ फीचर्स में कमी और सिर्फ ज्यादा कीमत को लेकर ही चर्चा ही नहीं हो रही है। बल्कि इसकी रिपेयर लागत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर यह गलती से भी खराब हुआ तो ग्राहकों को काफी महंगा साबित होगा। जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने हाल ही में X पर एक पोस्ट में बताया था कि iPhone Duo अगर खराब हो जाता है तो भारत में कितना खर्चा आएगा। इनर डिस्प्ले खराब होने पर ₹1,49,900, एक्सटर्नल डिस्प्ले पर ₹42,900, रियर कैमरा पर ₹26,900, बैटरी पर ₹24,900, बैक ग्लास पर ₹20,900, कवर लेयर पर ₹5,900 और अन्य नुकसान पर ₹2,24,900 खर्च आ सकता है।

iPhone Duo के कई फीचर्स की तारीफ
Apple के iPhone Duo के कई फीचर्स की तारीफ भी हो रही है। कंपनी ने इस आईफोन को काफी स्लिम बनाया है। फोल्डेबल डिवाइस में अक्सर क्रीज की समस्या आती है तो इस आईफोन में ऐसी डिस्प्ले क्रीज है जो कि न के बराबर दिखती है। इसके अलावा ऑल्वेज-ऑन की सुविधा के साथ 120hz वाली प्रोमोशन डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट भी काफी एडवांस है।

हालांकि, अगर कीमत के लिहाज से बात की जाए तो फोल्डेबल फोन अन्य सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में आमतौर पर महंगे होते हैं। इनकी कीमत फोल्ड होने वाली डिस्प्ले और हिंज के चलते अधिक हो जाती है। देश में जितने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं तो वो सभी सामान्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन से महंगे हैं।

भारत में उपलब्ध फोल्डेबल स्मार्टफोन और उनकी कीमत

  • iPhone Duo (256GB) की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है।
  • Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra (12GB+256GB) की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 है।
  • Samsung Galaxy Z Fold8 (12GB+256GB) की कीमत ₹1,79,999 से शुरू होती है।
  • Vivo X Fold6 (12GB+512GB) की कीमत ₹2,19,999 है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone Duo, Carl Pei, Apple, Foldable iPhone, Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »