Apple ने आज सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Apple
iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट दिया गया है।
Apple ने आज सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए आईफोन का नाम iPhone Duo है जो कि फोल्डेबल सेगमेंट में नए फीचर्स प्रदान कर रहा है। iPhone Duo में Apple का लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म A20 Pro चिपसेट दिया गया है जो कि TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी ने समान फीचर्स को iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में भी शामिल किया है। Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 48 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल हैं। आइए Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,99,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,24,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। यह फोल्डेबल आईफोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में आता है। यह फोल्डेबल आईफोन 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
iPhone Duo में 7.6 इंच की नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना एक्सडीआर फोल्डिंग डिस्प्ले दी गई है। वहीं 5.4 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर आउटर डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले प्रोमोशन टेक्नोलॉजी, ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और डायनेमिक आईलैंड का सपोर्ट करती है। इसमें ए20 प्रो चिपसेट दिया गया है जो कि 6 कोर सीपीयू, 7 कोर जीपीयू के साथ न्यूर एक्सीलरेटर्स से लैस है। इसमें ड्यूल 16 कोर न्यूरल इंजन है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आउटर डिस्प्ले 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है। वहीं इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo के रियर में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टाइटेनियम फ्रेम और हिंज कवर दिया गया है। फोटो और वीडियो टूल्स के लिए फास्ट एक्सेस के लिए कैमरा कंट्रोल मिलते हैं। एप्पल इंटेलिजेंस सिरी एआई दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी