Apis

Apis - ख़बरें

  • UMANG App में यूजर्स का डेटा खतरे में? सरकारी ऐप की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा दावा
    एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के UMANG पोर्टल में कई सुरक्षा खामियां मौजूद थीं, जिनकी वजह से EPFO, LPG बुकिंग और Aadhaar से जुड़ी जानकारी जोखिम में पड़ सकती थी। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, ये कमजोरियां लंबे समय से मौजूद हो सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन खामियों की पुष्टि करते हुए कहा है कि जरूरी सुधार और सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, संबंधित APIs में मौजूद प्लेन टेक्स्ट डेटा को एन्क्रिप्ट किया गया है और सिस्टम की लगातार निगरानी की जा रही है।
  • Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
    Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क के X पर एक स्पेशल पोस्ट के साथ वापसी की है। 3 साल बाद लौटे जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में नए AI मॉडल Muse Spark 1.1 का परिचय यूजर्स से करवाया। जुलाई 2023 के बाद मार्क की यह लेटेस्ट पोस्ट है जिसमें उन्होंने बताया कि Muse Spark 1.1 कैसे है खास।
  • Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
    गूगल का Gemini 3.5 Live Translate पेश हो गया है। Gemini 3.5 Live Translate को Google के प्रोडक्ट्स में अलग-अलग फेज में रोल आउट किया जा रहा है। डेवलपर्स के लिए Gemini Live API और Google AI Studio के जरिए पब्लिक प्रीव्यू के लिए उपलब्ध है। Google Meet में इस महीने से कुछ खास Workspace एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए प्राइवेट प्रीव्यू और इस साल के आखिर में इसे बड़े स्तर पर रोल आउट करने का प्लान है।
  • 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
    Google ने Gemini 3.1 Flash TTS नाम का नया टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पेश किया है, जो बेहतर स्पीच क्वालिटी और कंट्रोल ऑफर करता है। यह मॉडल Gemini 3 Pro पर आधारित है और 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ऑडियो टैग्स, मल्टी-स्पीकर सपोर्ट और सीन डायरेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए इसमें SynthID वॉटरमार्किंग भी दी गई है।
  • OpenAI अकाउंट कैसे करें क्रिएट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    अगर आप OpenAI की सर्विस का उपयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास अकाउंट होना जरूरी है। ईमेल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल अकाउंट का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फिर अपने ईमेल को वेरिफाई करना है और ChatGPT या API सर्विस जैसे टूल तक एक्सेस के लिए फोन वेरिफिकेशन करना है।
  • AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
    BLS International ने Spain–Ireland वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 24x7 काम करेगा और वीजा से जुड़े सवालों के रियल टाइम जवाब देगा। VoiceBot 15 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और डॉक्युमेंटेशन से लेकर कांसुलर सर्विस तक जानकारी देने में सक्षम है। यह Azure ML आधारित मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और मौजूदा सिस्टम से API के जरिए इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इसे आगे ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करने की योजना बना रही है।
  • JioHotstar में ChatGPT की पावर! अब मूड के मुताबिक चुटकी में मिलेगा मनोरंजन, नया फीचर
    JioHotstar में अब ChatGPT की सर्च पावर मिलने वाली है। कंपनी ने OpenAI के साथ भागीदारी की है जिसके तहत JioHotstar में ChatGPT पावर्ड वॉयस सर्च की जा सकेगी। फीचर में कई भाषाओं का सपोर्ट होगा जिससे आप अपने क्षेत्र के अनुसार, मनचाही भाषा में कंटेंट खोज भी सकेंगे, और देख भी सकेंगे।
  • अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
    MakeMyTrip ने OpenAI के साथ सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने ऐप में AI आधारित ट्रैवल डिस्कवरी को मजबूत करेगी। OpenAI के API के इंटीग्रेशन से यूजर्स बातचीत के जरिए ट्रिप प्लानिंग से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकेंगे। कंपनी का Myra GenAI असिस्टेंट पहले ही रोजाना 50,000 से अधिक बातचीत संभाल रहा है और कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। MakeMyTrip का कहना है कि यह साझेदारी यूजर के इरादे को समझकर उसे स्ट्रक्चर्ड और बुकिंग-रेडी विकल्पों में बदलने में मदद करेगी।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • Cloudflare Outage: Groww, Canva, BookMyShow के साथ ठप्प पड़े कई ऐप्स और वेबसाइट्स!
    Cloudflare आज 5 दिसंबर को अचानक “internal service degradation” का सामना कर रहा है, जिसके चलते दुनियाभर में कई ऐप्स और वेबसाइट्स प्रभावित हुई हैं। भारत में Downdetector पर 30 मिनट में करीब 1,000 रिपोर्ट दर्ज हुईं और सबसे ज्यादा असर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई दिया। Zerodha, Angel One और Groww जैसे ऐप्स में लॉगिन, ऑर्डर प्लेसमेंट और लाइव मार्केट डेटा की समस्याएं लगातार यूजर्स ने रिपोर्ट कीं। BookMyShow और Canva में भी आउटेज का असर दिखा। Cloudflare ने भी आउटेज स्वीकारते हुए बताया कि दिक्कत मुख्य रूप से कंपनी के डैशबोर्ड और APIs से जुड़ी है। इससे पहले नवंबर 2025 में भी कंपनी को इसी तरह का ग्लोबल आउटेज झेलना पड़ा था।
  • अब फोन में बिना नेटवर्क कर पाएंगे मैसेज और चला पाएंगे मैप, ये कंपनी ला रही सैटेलाइट फीचर
    एप्पल आईफोन में मिलने वाला सबसे बड़ा अपडेट सैटेलाइट मैप्स फीचर है जिससे iPhone और Apple Watch यूजर्स Apple Maps का उपयोग बिना सेलुलर कनेक्टिविटी वाले एरिया में भी कर पाएंगे। Apple कथित तौर पर थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) भी बना रहा है, जो डेवलपर्स को अपने ऐप्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी को इंटीग्रेटेड करने की सुविधा देगा।
  • OpenAI ने एक बार फिर दिया यूजर्स को धोखा, बंद हो गई ChatGPT की सर्विस, यूजर्स ने X पर जमकर की शिकायतें
    OpenAI की सर्विस एक बार फिर से दुनिया भर में रुकावट का सामना कर रही हैं। यूजर्स ChatGPT, Sora और GPT API का उपोयग नहीं कर पा रहे हैं। रुकावट से परेशान यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर प्रतिक्रिया दर्ज की हैं। इसके अलावा डाउनडिटेक्टर पर यूजर्स ने बताया कि चैटजीपीटी काम नहीं कर रहा है, जिसमें ऐप्स और वेबसाइट शामिल हैं।
  • ChatGPT Down: ChatGPT हुआ बंद, सैकड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं कर रहा काम!
    OpenAI ने बताया कि AI प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को हाई एरर रेट और लेटेंसी का सामना करना पड़ रहा है। यह वर्तमान में समस्याओं का सामना कर रही है, जिसके बाद कंपनी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। यूजर्स को सिर्फ ChatGPT पर ही दिक्कत नहीं आ रही हैं। इसके अलावा API और Sora समेत AI टूल पर भी दिक्कत की रिपोर्ट की गई हैं।
  • पुराने फोन को बदलने का समय आ गया? Google के नए अपडेट से करोड़ों हैंडसेट्स पर पड़ेगा असर
    अगर आप अब भी Android 12 या उससे पुराने वर्जन वाला फोन यूज कर रहे हैं, तो अब आपके कुछ ऐप्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर सकते हैं। मई 2025 से Google की Play Integrity API का अपडेट जरूरी कर दिया गया है, जो यह चेक करेगा कि आपका डिवाइस सिक्योर है या नहीं। इस नए सिस्टम के आने के बाद सिर्फ Android 13 और उससे नए वर्जन वाले फोन्स में ही ऐप्स स्मूदली और पूरी प्राइवसी व सेक्योरिटी के साथ चल पाएंगे।
  • Jio ने लॉन्‍च किया AI प्‍लेटफॉर्म ‘जियो ब्रेन’, क्‍या है यह? क्‍या काम करेगा? जानें
    What is Jio Brain : जियो ब्रेन सभी तरह के उद्योगों और बिजनेसेज को एक इंटीग्रेटिड मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इसके इस्तेमाल के लिए कंपनियों को अपने मौजूदा नेटवर्क को बदले की जरूरत नहीं पड़ती।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »