Hisense ने 100 इंच तक बड़ी स्क्रीन, 300Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट TV Xiaomo E5Q किए लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomo E5Q स्मार्ट TV में 300Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Hisense ने 100 इंच तक बड़ी स्क्रीन, 300Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट TV Xiaomo E5Q किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomo E5Q स्मार्ट TV में 300Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इनमें 4GB रैम, 128GB स्टोरेज दी गई है।
  • टीवी Android 11 पर चलते हैं।
  • टीवी की टोटल आउटपुट 91W बताई गई है।
विज्ञापन
Hisense ने अपने नए Xiaomo E5Q Mini LED TV लॉन्च किए हैं। Xiaomo E5Q स्मार्ट TV में 300Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही इनमें Mini LED बैकलाइटिंग, AI स्मार्ट फीचर्स, और 96% तक DCI-P3 कलर स्पेस दिया गया है। टीवी में साउंड के लिए 2.1.2 चैनल तक Hi-Fi ग्रेड सेटअप मिलता है। इसमें 25W का सबवूफर भी शामिल है। टीवी की टोटल आउटपुट 91W बताई गई है। टीवी Android 11 पर चलते हैं। इनमें 4GB रैम, 128GB स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं ये टीवी किस प्राइस रेंज में लॉन्च किए गए हैं, और इनके अन्य खास फीचर्स क्या हैं।  
 

Hisense Xiaomo E5Q Mini LED TV Price

Hisense के Xiaomo E5Q Mini LED TV कंपनी ने 50 इंच से लेकर 100 इंच तक साइज में पेश किए हैं। शुरुआती मॉडल की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,500 रुपये) बताई गई है। जबकि सबसे टॉप, 100 इंच मॉडल की कीमत 11,999 युआन (लगभग 1,40,000 रुपये) बताई गई है। टीवी JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Hisense Xiaomo E5Q Mini LED TV Specifications

Hisense के Xiaomo E5Q Mini LED TV को ग्राहक 6 स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं। ये टीवी 50 इंच से लेकर 100 इंच तक जाते हैं। प्रत्येक E5Q TV में कंपनी ने अपना U+ Mini LED Pro डिस्प्ले सिस्टम इस्तेमाल किया है। 50 इंच मॉडल में 128 प्रीसाइज कंट्रोल्ड लाइटिंग जोन मिलते हैं जिनमें डॉट मैट्रिक्स लोकल डिमिंग दी गई है और लेंस आधारित फोकस मैकेनिज्म है। वहीं, टॉप 100 इंच मॉडल में कंपनी ने 608 लोकल डिमिंग जोन दिए हैं। इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक यूजर को डीप ब्लैक, कम ब्लूमिंग, और ज्यादा शेडो डिटेल के साथ कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। 

Xiaomo E5Q Mini LED TV में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इनमें HDR10 का सपोर्ट दिया गया है और फुल 4K HDR रेंडरिंग फीचर भी है। इनके पैनल 1 बिलियन कलर्स रिप्रड्यूस कर सकते हैं। ये 96% तक DCI-P3 कलर स्पेस को सपोर्ट करते हैं जो कि मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। ये गेमर्स के लिए भी काफी कुछ ऑफर करते हैं। 

100 इंच मॉडल में 150Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि HDMI 2.1 के माध्यम से 300Hz तक भी अनलॉक किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने टीवी में एक डेडीकेटेड गेम मोड दिया है। गेमर्स के लिए टीवी में MEMC मोशन और गेम कंट्रोल सेंटर भी दिया गया है। साथ में Switch, Xbox, और PlayStation कंसोल्स का सपोर्ट मिल जाता है। 

E5Q Mini LED TV में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं जो DeepSeek लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड हैं। इसके अलावा टीवी में वॉयस कमांड सपोर्ट भी है। यह हैंड्स फ्री कंट्रोल देता है जिसकी मदद से कंटेंट सर्च, वैदर अपडेट्स, और पिक्चर प्रीसेट्स के बीच में स्विच किया जा सकता है। 

साउंड की बात करें तो टीवी में 2.1.2 चैनल तक Hi-Fi ग्रेड सेटअप मिलता है। इसमें 25W का सबवूफर भी शामिल है। टीवी की टोटल आउटपुट 91W बताई गई है। ये टीवी Hisense के Hi-Sound Pro इंजन से लैस होकर आते हैं जो अलग-अलग तरह के कंटेंट के आधार पर स्पेशिअल इफेक्ट और एडेप्टिव ट्यूनिंग करता रहता है। टीवी Android 11 पर चलते हैं। 100 इंच मॉडल में में 4GB रैम, 128GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 6, USB 3.0, डुअल HDMI 2.1 पोर्ट, Bluetooth 5.0 का सपोर्ट मिल जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  3. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  7. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  8. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  9. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  7. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »