Ai Translation Earbuds

Ai Translation Earbuds - ख़बरें

  • Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
    Oppo ने चीन में नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,120 है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का डुअल ड्राइवर सिस्टम और डुअल DAC दिया गया है। ये 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। नॉयस कैंसिलेशन के लिए 6nm चिप दी गई है और कंपनी रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम करने का दावा करती है। इनमें 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation, Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलती है।
  • Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
    Huawei ने FreeBuds 7 वायरलेस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 999 युआन रखी गई है। नए ईयरबड्स में तीसरी पीढ़ी का Audio AI Chip, Dual-DSP Architecture और NPU AI प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये आसपास के शोर को हर सेकेंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकते हैं और नॉइस प्रोसेसिंग लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड है। कॉलिंग के लिए 100dB Two-Way Silent Call फीचर दिया गया है। एक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ बैटरी 42 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
  • सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    1MORE ने नए ईयरबड्स AiClip S52 को मार्केट में लॉन्च किया है। ये कंपनी के क्लिप-ऑन ईयरबड्स हैं जो 11mm ड्राइवर्स से लैस किए गए हैं। जैसा का नाम से भी पता चलता है, इनमें AI फीचर्स का समावेश है। ये AI ट्रांस्क्रिप्शन और ट्रांसलेशन को सपोर्ट करते हैं।
  • Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!
    Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप, 55dB तक Active Noise Cancellation और Hi-Res Audio के साथ LHDC 5.0 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स ANC ऑफ होने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। Realme Buds Air 8 में 3D Spatial Audio, AI Live Translator और Google Gemini पर बेस्ड AI Voice Assistant 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये है।
  • AI ईयरबड्स लॉन्च, कॉलिंग हो या लेक्चर, सब करेंगे ट्रांसलेट! 42 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    iFlytek की ओर से नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। ये कोई साधारण ईयरबड्स नहीं हैं, कंपनी ने इन्हें AI ट्रांसलेशन फीचर के साथ पेश किया है। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं। ये ओपन इयर-हुक डिजाइन के साथ आते हैं। दावा है कि ये कॉलिंग, फेस-टू-फेस बातचीत और लेक्चर्स के दौरान रियल टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं। ये एक टाइम पर दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »