Aadhaar Features

Aadhaar Features - ख़बरें

  • New Aadhaar App: आधार ऐप के डाउनलोड 2 करोड़ के पार! जानें फायदे
    नई आधार ऐप को 2 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि लॉन्च के बाद से New Aadhaar App को 21 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।
  • अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
    Google ने Google Wallet में नया अपडेट जारी करते हुए Aadhaar Verifiable Credentials का सपोर्ट जोड़ दिया है। UIDAI के साथ पार्टनरशिप के तहत यूजर्स अब अपनी Aadhaar बेस्ड डिजिटल पहचान को सीधे डिवाइस में स्टोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे बिना फिजिकल डॉक्युमेंट के तेज और आसान वेरिफिकेशन संभव होगा। इसके साथ selective disclosure जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार ही जानकारी शेयर होगी। वहीं Google “ID pass” फीचर को भी बढ़ा रहा है, जिसमें पासपोर्ट डिटेल्स से डिजिटल ID बनाई जा सकती है। यह फीचर फिलहाल भारत समेत कुछ देशों में उपलब्ध है।
  • Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
    Aadhaar PVC Card एक मजबूत और टिकाई आधार कार्ड है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज में आता है, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं। इसे UIDAI वेबसाइट या m-Aadhaar ऐप के जरिए 75 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह आपके आधार पत्र या ई-आधार के समान ही जानकारी प्रदान करता है। यह भारत में पहचान प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह से मान्य है। Aadhaar कार्ड को आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।
  • New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
    आधार कार्ड को नया रूप प्रदान किया जा सकता है। आपके मौजूदा आधार कार्ड के लिए नए डिजाइन में आने की खबर है जो देखने में एडवांस्ड भी होगा और उससे कोई जानकारी नहीं चुरा सकेगा। इस पर दिखने वाली जानकारी का अंदाज एकदम बदल सकता है। नाम, पता, और अन्य डिटेल्स जगह एक क्यूआर कोड ले सकता है।
  • Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
    आधार में आधार लॉक/अनलॉक नामक एक फीचर आता है, जिससे यूजर्स अपने आधार नंबर के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं। आज के समय में डाटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी सभी यूजर्स के लिए जरूरी है। आधार नंबर की सिक्योरिटी के मजबूत करने और नागरिकों को कंट्रोल प्रदान करने के लिए UIDAI आधार नंबर (UID) को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आधार के कुछ फंक्शन प्रतिबंधित हो जाती है।
  • नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    नया Aadhaar ऐप आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस ऐप की पहली बार घोषणा नवंबर 2025 में हुई और उस दौरान ऐप सीमित फीचर्स के साथ उपलब्ध था, लेकिन अब इसके सभी फीचर्स उपलब्ध गए हैं। यह ऐप 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।
  • अब Aadhaar ऐप से घर बैठे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार संबिधित सर्विसेज के लिए नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस ऐप का लिमिटेड वर्जन पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी फुल सर्विस उपलब्ध हो गई हैं। नया आधार ऐप में एक अहम बदलाव लेकर आया है, जिससे नागरिक अब ओटीपी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके आधार डाटाबेस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आधार सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करती है।
  • नया Aadhaar ऐप लॉन्च, अब घर बैठे मोबाइल नंबर और एड्रेस कर पाएंगे अपडेट, जानें कैसे
    UIDAI ने आज नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है। नए आधार ऐप के जरिए ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन किया जा सकता है। यह नागरिकों को अपना आधार नंबर शेयर किए बिना अपनी पहचान वेरिफाई करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यह सिलेक्टिव शेयर ऑप्शन के जरिए भी होता है, जहां आप यह चुन सकते हैं कि दूसरे के साथ कौन सी जानकारी जैसे कि फोटो, नाम, आयु, स्थिति, जन्मतिथि, लिंग, पता और मोबाइल नंबर आदि साझा करना है
  • कहीं से भी ऑनलाइन बदलें Aadhaar का मोबाइल नंबर, 28 जनवरी को लॉन्च होगा नया फीचर
    UIDAI आधार धारकों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया को और आसान करने की तैयारी कर रहा है। नया फीचर 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा, जिसके तहत यूजर्स कभी भी और कहीं से भी आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसका मकसद फिजिकल एनरोलमेंट सेंटर्स पर निर्भरता कम करना और आधार सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है। आधार से जुड़ा वैध मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी होता है। UIDAI का कहना है कि इस बदलाव से डिजिटल सेवाएं ज्यादा स्मूद और यूजर-फ्रेंडली बनेंगी।
  • New Aadhaar App: अब आधार कॉपी देने का झंझट खत्म! नए ऐप में ऑफलाइन वैरिफिकेशन, फेस अनलॉक जैसे धांसू फीचर्स
    UIDAI ने नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च किया है। इस नए ऐप के कई फायदे यूजर को मिलने वाले हैं। यह ऑफलाइन वैरिफिकेशन में इस्तेमाल होगा जिसके बाद आपको अपना फिजिकल यानी कागजी आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार कॉपी अक्सर कई जगहों पर मांगी जाती है जैसे होटल में एंट्री के समय, सोसायटी गेट के एंट्री पर, किसी इवेंट आदि में भी। नए ऐप के माध्यम से अब आपका आधार कार्ड आपके स्मार्टफोन में ही आ जाता है।
  • नया Aadhaar ऐप लॉन्च, अब नहीं पड़ेगी फोटो कॉपी की जरूरत, QR कोड से होगा काम, जानें फीचर्स
    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया और कहा कि यह फेशियल रिकग्निशन और क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसे फीचर्स के जरिए आधार वेरिफिकेशन को आसान बनाता है। यह बताया गया कि ऐप लोगों की प्राइवेसी का खास ध्यान रखते हुए सिर्फ जरूरी डाटा के लिए डिजिटली सहमति लेकर शेयर करने की अनुमति लेता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »