BSNL की 3G सर्विस को बंद करने की तैयारी, 4G नेटवर्क का बढ़ेगा दायरा
BSNL की योजना ZTE जैसी चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स के साथ एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भी समाप्त करने की है। केंद्र सरकार ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चाइनीज इक्विपमेंट मेकर्स को उनके नेटवर्क से हटाने के लिए कहा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।