25000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Cuktech ने धांसू बैटरी कैपिसिटी वाला पावर बैंक 25 Super Power Block SE लॉन्च किया है। यह 25000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। पावर बैंक में LED डिस्प्ले लगा है जिसमें इसका चार्जिंग स्टेटस, शेष बैटरी जैसी जानकारी दिखाई देती है। इसमें 2C + 1A पोर्ट सेटअप मिलता है। इसकी कीमत 199 युआन (लगभग 2500 रुपये) है।