Duracell ने 60,000mAh और 25000mAh के पावर बैंक लॉन्च किए, जानें कीमत और फीचर्स

Duracell Power Bank : Duracell M150 की क्षमता 25,000mAh है। ये 100 वॉट तक चार्जिंग ऑफर करते हैं।

Duracell ने 60,000mAh और 25000mAh के पावर बैंक लॉन्च किए, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: duracell

दावा है कि एक पावर बैंक से कई-कई बार स्‍मार्टफोन और लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Duracell ने नए पावर बैंक किए लॉन्‍च
  • स्‍मार्टफोन, लैपटॉप को किया जा सकता है चार्ज
  • इनमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं
विज्ञापन
बैटरी मैन्‍युफैक्‍चरिंग का जाना-माना नाम ड्यूरासेल (Duracell) ने दो पावर बैंक लॉन्‍च किए हैं। इस कैटिगरी में 10 हजार एमएएच के पावर बैंक को स्‍टैंडर्ड माना जाता है, लेकिन Duracell M250 की क्षमता 60,000mAh बैटरी की है। इसी तरह Duracell M150 की क्षमता 25,000mAh है। ये 100 वॉट तक चार्जिंग ऑफर करते हैं। दावा है कि एक पावर बैंक से कई-कई बार स्‍मार्टफोन और लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है। ड्यूरासेल के पावरबैंक उन लोगों के लिए बेहतर विकल्‍प हो सकते हैं, जो दूरदराज के इलाकों को एक्‍स्‍प्‍लोर करने निकलते हैं।  
 

Duracell M250, M150 Price 

Duracell M150 पावर बैंक की कीमत 199 डॉलर है। Duracell M250 को 299 डॉलर में लाया गया है। भारतीय मार्केट के लिए इनके दाम और उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है। 
 

Duracell M250, M150 Features 

Duracell M150 पावर बैंक की क्षमता 25,000mAh है। 816 ग्राम वजन वाले इस पावर बैंक को लेकर दावा है कि इससे एक स्मार्टफोन को 6 बार या फ‍िर लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज किया जा सकता है। Duracell M150 में दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। दो USB-A पोर्ट भी हैं। USB-A पोर्ट की मदद से 18 वॉट की चार्जिंग स्‍पीड मिलती है, जबकि USB-C पोर्ट क्रमश: 100 और 60 वॉट की चार्जिंग देते हैं। इस पावर बैंक में Qi चार्जिंग पैड भी दिया गया है। इसके टॉप में इंटीग्रेटेड मैग्निटिक रिंग है, जिससे आप अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। 

वहीं बात करें Duracell M250 पावर बैंक की, तो इसकी क्षमता 60,000mAh है। हालांकि वजन में यह भारी करीब 2 किलो का है। यह पावर बैंक ना सिर्फ चार्जिंग का काम करता है, बल्कि एलईडी लैंप की तरह भी इस्‍तेमाल हो सकता है। ड्यूरासेल ने इसमें एक बड़ी रिंग एलईडी लगाई है, जिससे घुप अंधेरे में पर्याप्‍त रोशनी मिलती है। यह पावर बैंक भी 100 वॉट तक चार्जिंग ऑफर करता है। इसके अंदर चार्जर रखने की जगह भी दी गई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »