200mp Camera Mobile

200mp Camera Mobile - ख़बरें

  • 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
    Honor 700 Pro चीन में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिल सकती है। इसने Geekbench 6.7.1 के सिंगल-कोर टेस्ट में 2,862 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,397 पॉइंट हासिल किए हैं। फोन में Android 17 मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 9,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
    Xiaomi 18T के लॉन्च को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। फोन में तीन रियर कैमरा बताए जा रहे हैं। कैमरा में बड़े अपग्रेड आ सकते हैं। Leica ब्रांडिंग कैमरा इसमें मिलने वाला है। कैमरा में हाई रिजॉल्यूशन मिल सकता है। फोन का मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का बताया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    OnePlus Turbo 7 के लॉन्च से पहले धांसू फीचर्स लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। OnePlus Turbo 7 के लिए कहा गया है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले पैनल हाई रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट टिप्स्टर ने सुझाया है।
  • Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
    Motorola Signature 27 के टीजर रिलीज से ही फोन चर्चाओं में लगातार बना हुआ है। कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी पेश करने वाली है। अब लॉन्च से पहले फोन का हैंड्स ऑन वीडियो लीक हो गया है। इस लीक के साथ ही फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। फोन के अंदर 120Hz का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
    Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 युआन है। फिलहाल फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
    Amazon Great Indian Festival Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्च कीमत 96,999 रुपये थी। सेल में किसी भी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 8,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद कीमत 88,999 रुपये हो जाती है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 4,449 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और बिल्ट-इन S-Pen मिलता है।
  • Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
    Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
    Oppo Find X10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च हाल ही में देखने को मिला। इसमें कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में स्टैंडर्ड Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया। अब चीन में स्टैंडर्ड मॉडल को एक और नए कलर में पेश कर दिया गया है। फोन शुरुआती तौर पर तीन रंगों में आया था।
  • Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल है जो 6.59 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है। फोन में 7,150mAh की बैटरी है
  • Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Honor 700 Pro लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स सुझाए गए हैं जिनका खुलासा एक चीनी टिप्स्टर ने किया है। वहीं, AnTuTu ने एक Weibo पोस्ट में तीन-मॉडल वाले लाइनअप का जिक्र किया है। Honor 700 Pro का मुख्य आकर्षण इसकी बैटरी होगी जो कि 9000mAh की कही जा रही है। इसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल रिलीज की तर्ज पर भारत में भी सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया है। Oppo Find X10 Pro Max इस सीरीज का फ्लैगशिप वेरिएंट है। 200MP का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
    Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को पेश किया गया है। Oppo Find X10 Pro Max सीरीज का हाई-एंड मॉडल है जिसमें कई धांसू फीचर्स परोसे गए हैं। फोन LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »