15w Wireless Power Bank

15w Wireless Power Bank - ख़बरें

  • कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
    Portronics ने भारत में नया Power Shutter Air 20K पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग एक साथ इस्तेमाल करने पर यह 22.5W तक का कुल आउटपुट देता है। पावर बैंक iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel, AirPods और Apple Watch समेत कई डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले, बिल्ट-इन Type-C केबल और लैनयार्ड लूप भी मिलता है। इसका MRP ₹4,999 है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर यह फिलहाल ₹2,499 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है।
  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
    Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया गया है। नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी ने चुपके से नया पावर बैंक भी लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया 5000mAh का Qi2 Magnet Wireless पावर बैंक है
  • Stuffcool Odin लॉन्च: फोन के पीछे चिपक कर 30 मिनट में 50% चार्ज कर देता है यह पावरबैंक! जानें कीमत
    Stuffcool ने अपना नया Qi2 Certified MagSafe Powerbank - Odin भारत में लॉन्च किया है। यह 10,000mAh पावरबैंक खासतौर पर iPhone, Samsung और Pixel यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की कीमत 3,799 रुपये है। पावरबैंक कंपनी की वेबसाइट stuffcool.com और Amazon India पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट Made in India है और BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
  • Portronics ने Rs 1,549 में लॉन्च किया मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Portronics ने Chyro Magnetic Wireless Powerbank लॉन्च किया है, जिसकी क्षमता 10,000mAh है। Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank की भारत में कीमत 1,549 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह एक मेड-इन-इंडिया डिवाइस है। इसे Portronics की वेबसाइट, Flipkart, Amazon.in और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह केवल काले रंग में आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 12 महीने की वारंटी शामिल है।
  • 10 हजार mAh बैटरी के साथ Stuffcool PB9036W 15W पावरबैंक लॉन्च, मिनटों में करेगा डिवाइस को चार्ज
    Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह कंपेटिबल डिवाइसेज को 15W तक वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकता है।
  • Realme MagDart मैग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश
    MagDart रियलमी की मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जो कि मैग्नेट की मदद से एंड्रॉयड फोन के बैक पर अटैच हो जाती है और वायरलेस रूप से फोन को चार्ज करती है। MagDart charger को वायर से कनेक्ट किया जाता है, बिल्कुल Apple के MagSafe की तरह।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »