12gb Ram Smartphone

12gb Ram Smartphone - ख़बरें

  • Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
    Realme 15 Pro 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल पर Flipkart पर डील मिल रही है। फोन को ₹33,499 में खरीदा जा सकता है, जो लॉन्च कीमत से ₹2,500 कम है। इसके अलावा चुनिंदा Flipkart को-ब्रांडेड SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,675 का कैशबैक मिल सकता है। इससे फोन की इफेक्टिव कीमत ₹31,824 हो जाती है। Realme 15 Pro में 6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा और 7000mAh बैटरी मिलती है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
    Motorola Edge 60 Pro को Flipkart पर बैंक ऑफर के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन के 12GB + 256GB बेस वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,600 तक का कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत ₹30,399 हो जाती है। वहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹32,000 तक की बचत का विकल्प है। फोन में 50MP कैमरा, Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग मिलती है।
  • 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
    Huawei Pura X View को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.39 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Kirin 9030S चिपसेट और 12GB RAM दी गई है, जबकि स्टोरेज 1TB तक है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन है।
  • 8GB,12GB या 16GB RAM; आपके लिए कितनी रैम काफी है? नया फोन लेने से पहले समझें पूरा हिसाब
    नया स्मार्टफोन खरीदते समय 8GB और 12GB RAM के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। क्या 12GB RAM वाला फोन हमेशा 8GB से बेहतर होता है? क्या गेमिंग और AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी है? दरअसल, फोन की RAM का सीधा असर मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स को संभालने पर पड़ता है। 2026 में ऑन-डिवाइस AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ज्यादा RAM की जरूरत पर चर्चा भी बढ़ी है। वहीं, सामान्य इस्तेमाल के लिए 8GB RAM अभी भी काफी हो सकती है। इस फीचर में जानिए 8GB, 12GB और 16GB RAM में किस यूजर के लिए कौन सा ऑप्शन सही है और ज्यादा RAM के लिए पैसे खर्च करना कब समझदारी है।
  • 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
    iQOO Z11 की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹34,999 है और इसे चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 7500 Turbo 5G चिपसेट दिया गया है। फोन में 7,050mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है।
  • ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
    Motorola ने Moto Edge 60 Fusion और Moto Edge 70 Fusion की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, रॉ मटेरियल और माइक्रोचिप्स की बढ़ती लागत की वजह से दोनों फोन महंगे किए गए हैं। Moto Edge 60 Fusion के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 से बढ़कर ₹32,999 हो गई है। वहीं Moto Edge 70 Fusion के चारों वेरिएंट की कीमत में ₹3,000 का इजाफा हुआ है। इसका शुरुआती वेरिएंट अब ₹33,999 में मिलेगा, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत ₹40,999 हो गई है। नई कीमतें 25 अगस्त से लागू होंगी।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
    Techno Pova 8 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹54,999 में आता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹46,999 हो जाती है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz HyperLux AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  • Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
    Vivo X300 E को चीन में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Zeiss-ट्यून 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग और Android 16 आधारित OriginOS 6 भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
    Sharp ने जापान में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन AQUOS R11 लॉन्च कर दिया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसकी खासियत Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.5 इंच Pro IGZO OLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स और Breathing Light नाम का नया सिस्टम भी जोड़ा है। डिवाइस 5100mAh बैटरी, 36W फास्ट चार्जिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट के साथ आता है। इसकी बिक्री 9 जुलाई से जापान में शुरू होगी।
  • Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
    Motorola Edge 70 Pro+ की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन में 6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है।
  • Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
    Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है और लॉन्च से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में आ सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाती है।
  • एक बार चार्ज करो और महीने भर भूल जाओ! आ रहा है 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
    Energizer P30K Apex नाम का नया रग्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन हल्के इस्तेमाल में करीब एक महीने तक चल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 6.95 इंच डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की जानकारी है। फोन में 66W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।
  • 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
    Vivo ने इंडोनेशिया में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Motorola Signature फोन 5200mAh बैटरी और चार 50MP कैमरों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Motorola Signature भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। हैंडसेट में 6.8-इंच का LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Motorola Signature की भारत में शुरुआती कीमत Rs. 59,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs. 64,999 है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत Rs. 69,999 तय की गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

12gb Ram Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »