महिला दिवस: आइडिया ने देशभर में जारी किया 'प्राइवेट रीचार्ज' फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2017 14:54 IST
टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया सेल्युलर ने का कहना है कि कंपनी इस महीने देशभर में अपने 'प्राइवेट रीचार्ज' फ़ीचर को जारी कर देगी। इस सर्विस के जरिए ग्राहक अपने मोबाइल फोन को रिटेल आउलेट पर बिना अपना नंबर साझा किये रीचार्ज कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कंपनी जोर देकर कह रही है कि यह फ़ीचर ख़ासतौर पर महिला ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा। वोडाफोन ने भी इसी तरह का एक फ़ीचर पिछले महीने लॉन्च किया था।

आइडिया सेल्युलर ने एक बयान में कहा, ''प्राइवेट रीचार्ज का उद्देश्य है कि ग्राहक अपने नंबर को साझा किए बगैर अपनी प्राइवेसी रख सकें। इस सर्विस की शुरुआत सबसे पहले अगस्त 2016 में की गई थी और अब यह 14 सर्किल में उपलब्ध है। देश-भर में इसका रोलआउट इस महीने कर दिया ''
Advertisement

यह सर्विस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगी। इस सर्विस को लेने के लिए आइडिया ग्राहकों को टॉल फ्री नंबर 55515 पर 'कोड' लिखकर एक एसएमएस भेजना होगा। जिसके बाद उन्हें एक वन-टाइम पासर्वड मिलेगा। इसके बाद रिटेलर के साथ मोबाइल नंबर की जगह ओटीपी साझा कर अपना फोन रीचार्ज कराया जा सकता है।

कंपनी ने बयान में कहा, ''यह फ़ीचर ख़ासतौर पर आइडिया की महिला ग्राहकों के लिए मददगार है। अब महिला ग्राहक अपना नंबर ना बताकर अपनी प्राइवेसी सुनिश्चित कर सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर, आइडिया सेल्युलर ने अपने वी-टॉप अप सिस्टम पर 'प्राइवेट रीचार्ज' के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। ''
Advertisement

प्रीपेड और पोस्टपेड आइडिया ग्राहक अपने फोन का रीचार्ज, मोबाइल बिल चुकाने के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Private Recharge, Telecom, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.