Vodafone का 399 रुपये वाला नया प्लान, 10 जीबी डेटा के साथ मिलेंगी कई और सुविधाएं

वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया रेड टुगेदर फ़ीचर लॉन्च किया। इससे पहले वोडाफोन ने इसी महीने नया वोडाफोन रेड डेटा रोल ओवर प्लान पेश किया था। नए फ़ीचर के तहत ग्रुप जैसे फैमिली को फायदा मिलेगा और ग्रुप के कुल रेंटल कीमत पर 20 प्रतिशत की बचत होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2017 15:35 IST
ख़ास बातें
  • रेड टुगेदर को इसी महीने पेश किया गया था
  • रेड टुगेदर प्लान में 20 प्रतिशत तक का फायदा मिलेगा
  • रेड टुगेदर प्लान में नेशनल रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल का ऑफर है
वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया रेड टुगेदर फ़ीचर लॉन्च किया। इससे पहले वोडाफोन ने इसी महीने नया वोडाफोन रेड डेटा रोल ओवर प्लान पेश किया था। नए फ़ीचर के तहत ग्रुप जैसे फैमिली को फायदा मिलेगा और ग्रुप के कुल रेंटल कीमत पर 20 प्रतिशत की बचत होगी। इसके साथ ही 20 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। रेड टुगेदर फ़ीचर के जरिए एक सिंगल बिल में ही ग्रुप के लिए भुगतान किया जा सकता है।

जैसा कि हमने बताया कि, रेड टुगेदर फ़ीचर ग्रुप जैसे फैमिली के लिए है। लेकिन यह परिवार तक ही सीमित नहीं है और यूज़र अपने दोस्तों को भी ग्रुप में शामिल कर सकते हैं। या फिर फ़ीचर के तहत अपने कई मल्टीपल डिवाइस को भी एक ग्रुप के तौर पर बना सकते हैं।। ग्राहक किसी भी नए रेड पोस्टपेड प्लान पर वोडाफोन के रेड टुगेदर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेड बेसिक प्लान 399 रुपये से शुरू होता है। टेलीकॉम ऑपरेटर का कहना है कि नए प्लान अभी आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सर्किल के लिए नहीं है।

वोडाफोन रेड बेसिक प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग, 10 जीबी डेटा और डेटा रोल ओवर (इसके तहत, यूज़र बचा हुआ 200 जीबी तक डेटा अगली बिल साइकिल में एड कर सकते हैं) जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नए रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर प्लान को इसी महीने लॉनच किया गया थाा। 499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ इन सभी प्लान में डेटा रोल ओवर सुविधा मिलती है। जबकि रेड टुगेदर के तहत रेड बेसिक में नेटफ्लिक्स, वोडाफोन प्ले, मैग्ज़टर सब्सक्रिप्शन, नेशनल रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल, कुछ मुफ्त लोकल/नेशनल एसएमएस या रेड शील्ड डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं नहीं मिलती।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.