वोडाफोन का नया अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक, तीन देशों में अनलिमिटेड कॉल और डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2017 15:22 IST
ख़ास बातें
  • इस पैक के तहत '47 देशों में रोमिंग के दौरान घरेलू टैरिफ जैसे' ऑफर मिलेंगे
  • वोडाफोन आई-रोम फ्री पैक चार अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध है।
  • 500 रुपये के पैक की वैधता 24 घंटे की है
वोडाफोन इंडिया ने सोमावरो को नए अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक, वोडाफोन आई-रोम फ्री का ऐलान किया। ऑपरेटर का कहना है कि इस पैक के तहत '47 देशों में रोमिंग के दौरान घरेलू टैरिफ की तरह' ऑफर मिलेंगे। और इस ऑफर में अनलिमिटेड कॉल व हाई स्पीड डेटा शामिल है। अमेरिका, दुबई और सिंगापुर सहित दूसरे देशों में इस पैक के साथ मुफ्त इनकमिंग कॉल मिलेगा, जबकि डेटा के लिए एक रुपये प्रति एमबी और आउटगोइंग कॉल के लिए एक रुपये प्रति मिनट का शुल्क देना होगा।

वोडाफोन आई-रोम फ्री पैक चार अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध है। 500 रुपये के पैक की वैधता 24 घंटे, 2,500 रुपये वाला पैक 7 दिन, 3,500 रुपये वाला पैक 100 दिन जबकि 5,000 रुपये वाला पैक 30 दिन की वैधता के साथ आता है। कंपनी ने आगे बताया कि अलग-अलग देशों में लगातार यात्रा करने वाले यात्री एक फ्लेक्सिबल विकल्प चुन सकते हैं जिससे एक बार पैक एक्टिवेट होने पर उन्हें 47 में से किसी देश में यात्रा करने पर 24 घंटे के लिए 500 रुपये वाले पैक के फ़ायदे मिलेंगे।
Advertisement

इस लॉन्च पर वोडाफोन इंडिया के डायरेक्टर- कॉमर्शियल संदीप कटारिया ने कहा, ''अनलिमिटेड अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला पैक है। और हम 3 सबसे ज़्यादा यात्रा वाले देश- अमेरिका, सिंगापुर और दुबई में इन पैक को पेश करने के साथ बेहद उत्साहित हैं। इन देशों में यात्रा करने के दौरान हम कॉल और डेटा- इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों ही मुफ्त दे रहे हैं।''

कटारिया ने आगे कहा, ''इन पैक के साथ ही विदेश यात्राा करने के दौरान सिम कार्ड बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। और ग्राहक अब अपने स्थानीय नंबर को बिना बड़े बिल आने की चिंता किए बगैर आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.