Vodafone के 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब मिलेगा ज़्यादा डेटा

Vodafone ने अपने 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। अब इसमें ग्राहकों को 90 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। 509 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे।

Vodafone के 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब मिलेगा ज़्यादा डेटा
ख़ास बातें
  • 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में पहले हर दिन 1.4 जीबी डेटा मिलता था
  • Vodafone के ही 529 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान से चुनौती मिलेगी
  • 90 दिनों की वैधता के साथ आता है वोडाफोन का यह प्लान
विज्ञापन
Vodafone ने अपने 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। अब इसमें ग्राहकों को 90 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। 509 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। इसके अलावा Vodafone Play ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। पहले 509 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था। यह अपग्रेड बेहद ही रोचक है, क्योंकि 509 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को Vodafone के ही 529 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान से चुनौती मिलेगी। इसकी भी वैधता 90 दिनों की है।
 

Vodafone के 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के फायदे

फायदों की बात करें तो 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अब ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। प्लान में वोडाफोन प्ले का एक्सेस भी दिया जा रहा है। इसकी मदद से यूज़र लाइव टीवी शो और सिनेमा का मज़ा ले पाएंगे। जैसे कि हमने आपको पहले बताया, 509 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को पहले हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था।
 
vodafone

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, Vodafone का 509 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज पैक असम, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सर्कल में नए फायदों के साथ उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने 509 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को तो अपग्रेड कर दिया है। लेकिन वोडाफोन के 529 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब दोनों ही रीचार्ज प्लान में एक जैसे फायदे मिलते हैं। 509 रुपये और 529 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज प्लान की वैधता में कोई अंतर नहीं है, ऐसे में हर ग्राहक 20 रुपये सस्ता प्लान ही खरीदना चाहेगा। उम्मीद है कि Vodafone जल्द ही अपने 529 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में बदलाव करेगी।

Telecom Talk ने सबसे पहले 509 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में किए गए बदलाव की जानकारी दी। गैजेट्स 360 निजी तौर पर इस अपग्रेड की पुष्टि करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rs 509 Vodafone prepaid recharge, Vodafone India, Vodafone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »