वोडाफोन भी दे रही है अब 198 रुपये में 28 जीबी डेटा

जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही वोडाफोन भी जियो को चुनौती देने के लिए लगातार नए पैक पेश कर रही है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 198 रुपये वाला नया रीचार्ज पैक लेकर आई है।

वोडाफोन भी दे रही है अब 198 रुपये में 28 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • वोडाफोन के नए प्रीपेड पैक की कीमत 198 रुपये है
  • इस पैक में हर रोज़ 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलता है
  • नए वोडाफोन प्रीपेड पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है
विज्ञापन
जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही वोडाफोन भी जियो को चुनौती देने के लिए लगातार नए पैक पेश कर रही है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 198 रुपये वाला नया रीचार्ज पैक लेकर आई है। इसक पैक के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा अनलिमिटेड डेटा की सुविधा भी मिलेगी। वोडाफोन ने अपने नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। बता दें कि रिलायंस जियो ने पिछले हफ्ते ही 199 रुपये और 299 रुपये वाले दो नए पैक पेश किए हैं जिनहें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है।

वोडाफोन के नए प्रीपेड रीचार्ज पैक की कीमत 198 रुपये है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज़ 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलता है। यानी कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा भी मिलेगी। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन है। इस रीचार्ज पैक को वोडाफोन की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
 
vodafone

इससे पहले वोडाफोन ने 409 रुपये और 459 रुपये वाले दो नए सुपर प्लान पेश किए। इन रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस हर रोज़ और अनलिमिटेड 2जी डेटा ऑफर मिलता है।

बात करें जियो पैक की तो, ग्राहकों को सस्ती कीमत में डेटा का फायदा मिलता है। हर दिन वाले मिलने डेटा के अलावा ये प्लान मुफ्त वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। Jio 199 पैक में हर दिन ग्राहक को इस्तेमाल करने के लिए 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। यह सुविधा 28 दिनों तक रहेगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल 33.6 जीबी डेटा मिलेगा। जोड़-घटाव करके यह बात सामने आती है कि डेटा की कीमत 6 रुपये प्रति जीबी के आसपास है। मुफ्त वॉयस कॉल के अलावा जियो प्लान के अन्य फायदे भी इस रीचार्ज पैक में भी मिलेंगे। दूसरा नया प्लान 299 रुपये का है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। सीमा खत्म हो जाने के बाद 128 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »