वोडाफोन की 4जी सेवा दिल्ली एनसीआर में लॉन्च, इंटरनेट को मिली नई रफ्तार

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 12:16 IST
वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को दिल्ली एनसीआर में अपनी 4जी सेवाओं को लॉन्च कर दिया। 4जी सेवा की शुरुआत सबसे पहले गुड़गांव से होगी। कंपनी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों 4जी सेवा को धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा।

(यह भी पढ़ें: वोडाफोन 4जी सिम पाने का तरीका)
Advertisement

जिन वोडाफोन उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में एफडीडी एलटीई बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है, वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कंपनी की 4जी सेवाओं का फायदा उठा पाएंगे।

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में कोलकाता में अपनी 4जी सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया था। इससे पहले केरल और कर्नाटक में उसकी 4जी सेवा शुरू की जा चुकी है।
Advertisement

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने बताया है कि 4जी डेटा पैक अलग-अलग कीमत में मिलेंगे। उदारहण के तौर पर, 11 रुपये में 35 एमबी डेटा से लेकर 2,499 रुपये में 20 जीबी डेटा।
Advertisement

वोडाफोन ने यह बताया कि 4जी यूज़र वोडाफोन प्ले सर्विस के जरिए तीन महीने के लिए सिनेमा, टेलीविजन और म्यूजिक मुफ्त इस्तेमाल कर पाएंगे। 4जी मोबाइल वाई-फाई भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसे एक वक्त पर 10 डिवाइस द्वारा एक्सेस किया जा सकेगा। यूज़र को इन सेवाओं का फायदा उठाने के लिए 4जी सिम लेना होगा।

अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरफ वोडाफोन भी अपने मौजूदा उपभोक्ताओं को मुफ्त में 4जी सिम कार्ड मुहैया करा रही है। यूज़र चुनिंदा सर्विस सेंटर पर ही 4जी सिम एक्सचेंज कर पाएंगे। नए उपभोक्ता सभी आउटलेट पर 4जी सिम पा सकते हैं। कंपनी बार-बार कहती रही है कि वोडाफोन देश की एकमात्र दूरसंचार कंपनी है, जो अपने भारतीय ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर ब्रिटेन, जर्मनी, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.