• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea के 95 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब मिलेंगे कम फायदे, लेकिन ज्यादा वैधता

Vodafone Idea के 95 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब मिलेंगे कम फायदे, लेकिन ज्यादा वैधता

Vodafone Idea के नए 95 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में 74 रुपये के टॉक टाइम के साथ 56 दिनों की वैधता और डेटा का फायदा भी मिलता है।

Vodafone Idea के 95 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब मिलेंगे कम फायदे, लेकिन ज्यादा वैधता

Vodafone के 49 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में 38 रुपये का टॉक टाइम मिलता है

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea का नया ऑल-राउंडर पैक देता है 200 एमबी डेटा
  • इस पैक में 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से होती है कॉलिंग
  • पहले 95 रुपये के टॉक-टाइम प्लान में मिलता था 500 एमबी डेटा
विज्ञापन
Vodafone Idea ने एक नया ऑल-राउंडर प्रीपेड रीचार्ज लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 95 रुपये है, जो कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का फायदा भी देता है, और अब चुनिंदा सर्किलों में यूज़र्स के लिए लाइव हो गया है। नया 95 रुपये वोडाफोन आइडिया ऑल-राउंडर प्रीपेड रीचार्ज पैक 74 रुपये का टॉक टाइम भी देता है। इस पैक में यूज़र्स को 200 एमबी डेटा भी मिलता है, जो भले ही कम लगे, लेकिन जरूरत के समय काम आ सकता है। नए वोडाफोन आइडिया रीचार्ज पैक में लोकल और नेशनल कॉलिंग 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से चार्ज की जाएगी। पैक की वैधता 56 दिनों की है।

इससे पहले Vodafone अपने 95 रुपये के प्लान को टॉक-टाइम प्लान के रूप में पेश करती थी। इस पैक में यूज़र्स को टॉक-टाइम के फायदे के साथ नेशनल और लोकल कॉलिंग के लिए मात्र 1 पैसा प्रति सेकंड चार्ज देना होता था और यहां तक की इस प्लान में यूज़र्स को 500 एमबी डेटा भी मिलता था, लेकिन इसकी वैधता केवल 28 दिनों की थी। अब वोडाफोन ने भले ही लाभ को कम कर दिया हो, लेकिन कंपनी ने वैधता को बढ़ा कर 56 दिन कर दिया गया है। आइडिया भी अपने "टॉपअप कॉम्बो" रिचार्ज सेक्शन के तहत इसी तरह का प्लान पेश करती है। डेटा, कॉलिंग, वैधता सभी के मामले में यह प्लान वोडाफोन 95 रुपये ऑल-राउंडर प्रीपेड रीचार्ज प्लान से मेल खाता है।

यदि आप कम कीमत के ऑल-राउंडर रीचार्ज पैक की तलाश में हैं, तो आप Vodafone के नीचे दिए प्रीपेड रीचार्ज पैक पर नज़र डाल सकते हैं।
 

Vodafone Rs. 49 All-Rounder prepaid recharge 

यह रिचार्ज पैक 38 रुपये का टॉक टाइम देता है और इसमें कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से चार्ज देना होता है। इस पैक में 28 दिनों की वैधता के साथ 100 एमबी डेटा मिलता है।
 

Vodafone Rs. 79 All-Rounder prepaid recharge

वोडाफोन के 79 रुपये के ऑल-राउंडर प्रीपेड रीचार्ज पैक में 64 रुपये के टॉक टाइम के साथ 200 एमबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैधता भी  28 दिनों की है, लेकिन इसमें कॉलिंग चार्ज 1 पैसा प्रति सेकंड है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »