• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये रीचार्ज प्लान, Free मिलेगा ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी...

90GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये रीचार्ज प्लान, Free मिलेगा ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी...

Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान की कीमत 405 रुपये है, जिसमें आपको 90GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। हालांकि, केवल डाटा ही नहीं इस प्लान में कई और बेनेफिट्स शामिल है जो कि इस प्लान को आपके लिए फुल पैसा वसूल बनाते हैं।

90GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है  Vi का ये रीचार्ज प्लान, Free मिलेगा ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी...
ख़ास बातें
  • Vi के 405 रुपये का रीचार्ज पैक रातभर फ्री मिलेगा इंटरनेट
  • पैक में 1 साल तक फ्री मिलेगा ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
  • वीआई के इस रीचार्ज में शामिल है वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में दोबारा लगे लॉकडाउन के कारण यदि आप भी घर बैठकर बोर हो रहे हैं, तो आज हम आपके लिए Vi (Vodafone Idea) का एक ऐसा किफायती प्लान लेकर आए हैं, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आपको महीनेभर तक का इंटरटेनमेंट प्रदान करने वाला है। वीआई के इस प्लान में आपको महीनेभर भरपूर डाटा के साथ-साथ फ्री कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिल रहे हैं। हालांकि हमने बात की है इंटरटेनमेंट की तो यह प्लान उसकी कमी को भी पूरा करता है। दरअसल, वीआई के इस प्लान में आपको ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेहतरीन कॉन्टेंट का एक्सेस भी प्रदान करेगा। ज्यादा सस्पेंस बरकरार न रखते हुए, चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान की कीमत 405 रुपये है, जिसमें आपको 90GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। हालांकि, केवल डाटा ही नहीं इस प्लान में कई और बेनेफिट्स शामिल है जो कि इस प्लान को आपके लिए फुल पैसा वसूल बनाते हैं। डाटा के अलावा, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी फ्री मिलती है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क, लोकल/एसटीडी/ रोमिंग कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही प्लान के तहत आप रोज़ाना 100 SMS भी फ्री भेज सकते हैं।

डाटा, कॉलिंग व एसएमएस लाभ के अलावा इस प्लान की अगली खासियत है इसके साथ मिलने वाला 1 साल तक का ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन। जी हां, इस प्लान में आपको ज़ी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलत है, जिसका इस्तेमाल आप एक साल तक कर सकते हैं। इसमें आपको 100 से ज्यादा ऑरिज़न, 4500 से ज्यादा फिल्मों व लाइव टीवी शो जैसे कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त होगा। आपको बता दें, ज़ी5 प्रीमियम के सालाना पैक की कीमत ही 499 रुपये है। हालांकि वीआई के इस प्लान में आप डाटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट के साथ ये ओटीटी ऐप सब्सक्रिप्शन कम कीमत में प्राप्त कर सकते हैं। ईद के मौके पर इस प्लेटफॉर्म पर सलमान खान अभिनित फिल्म 'राधे' भी रिलीज़ की जाने वाली है।

गरौतलब है कि इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की ही है। इस प्लान में आपको ऑलनाइट डाटा पैक मिलता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। यही नहीं, इस प्लान के साथ आपको डाटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »